पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में क्लस्टर स्तरीय एथलेटिक मीट 2026 शुरू

Updated at : 11 Apr 2026 6:25 PM (IST)
विज्ञापन
पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में क्लस्टर स्तरीय एथलेटिक मीट 2026 शुरू

पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में क्लस्टर स्तरीय एथलेटिक मीट 2026 शुरू

विज्ञापन

किशनगंज. पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, किशनगंज में क्लस्टर लेवल एथलेटिक मीट 2026 का भव्य शुभारंभ उत्साहपूर्ण माहौल में किया गया. इस खेल आयोजन में 15 जवाहर नवोदय विद्यालयों के 213 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया, जिनमें 142 छात्र व 71 छात्राएं शामिल हैं. प्रतियोगिता के शुभारंभ के साथ ही पूरे परिसर में खेल भावना व ऊर्जा का अद्भुत संचार देखने को मिला. कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रखंड विकास पदाधिकारी, कर्मवीर कुमार व विशिष्ट अतिथि औषधि निरीक्षक राज कुमार रंजन ने संयुक्त रूप से किया. खास बात यह रही कि अतिथिद्वय जवाहर नवोदय विद्यालय के पूर्ववर्ती छात्र रहे हैं, जिससे कार्यक्रम को एक विशेष भावनात्मक जुड़ाव मिला. उन्होंने दीप प्रज्वलित कर व खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला. मुख्य अतिथि कर्मवीर कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास के लिए आवश्यक हैं, बल्कि यह अनुशासन, टीम भावना व नेतृत्व क्षमता भी विकसित करते हैं. उन्होंने विद्यार्थियों को खेल के माध्यम से अपने भविष्य को उज्ज्वल बनाने की प्रेरणा दी. वहीं विशिष्ट अतिथि राज कुमार रंजन ने अपने नवोदय के दिनों को याद करते हुए छात्रों को कड़ी मेहनत व समर्पण के साथ आगे बढ़ने की सलाह दी. इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य मेराज आलम ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करते हैं. उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के दौरान विभिन्न एथलेटिक स्पर्धा आयोजित की जाएगी, जिनमें दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद सहित अन्य खेल शामिल हैं. कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकों व कर्मचारियों ने भी आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. पूरे आयोजन स्थल को आकर्षक रूप से सजाया गया था और छात्रों में खासा उत्साह देखा गया. प्रतियोगिता के दौरान अनुशासन और खेल भावना का विशेष ध्यान रखा जा रहा है. इस क्लस्टर स्तरीय एथलेटिक मीट के माध्यम से छात्रों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतरीन अवसर मिला है.आने वाले दिनों में विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं के माध्यम से विजेताओं का चयन किया जाएगा, जो आगे क्षेत्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर विद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगे. कुल मिलाकर, यह आयोजन न केवल खेल प्रतिभाओं को निखारने का मंच बना, बल्कि छात्रों के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी साबित हो रहा है.

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन