सेविकाओं के साथ अभद्र व्यवहार करने व पंसस की बैठक में अनुपस्थित पर सीडीपीओ को अतिरिक्त प्रभार से किया मुक्त्

पोठिया के अतिरिक्ति प्रभार से मुक्त करते हुए कार्यहित में कुमारी रेखा-2, पदस्थापित बाल विकास परियोजना पदाधिकारी,
-विधायक कमरूल होदा की शिकायत पर डीएम ने की कार्रवाई किशनगंज बाल विकास परियोजना पदाधिकारी कोचाधामन (अतिरिक्त प्रभार पोठिया) नागेंद्र कुमार को पोठिया के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है. डीएम विशाल राज के कार्यालय से उक्त आदेश का पत्र जारी किया गया है जिसमें कहा गया है कि बाल विकास परियोजना पदाधिकारी नागेंद्र कुमार पर बाल विकास परियोजना, पोठिया में कार्यरत सेविकाओं के साथ अभद्र व्यवहार करने, पंचायत समिति की बैठक में अनुपस्थित रहने, विभागीय कार्य में शिथिलता बरतने तथा ऑगनबाड़ी केन्द्रों का नियमित निरीक्षण नहीं करने, कर्तव्यहीनता एवं लापरवाही के आरोप में प्रत्रांक 1432 दिनांक 18.12.2025 के द्वारा इनके विरूद्ध प्रपत्र ””क”” प्रतिवेदित होने आदि कारणों से प्रशासनिक दृष्टिकोण से नागेन्द्र कुमार को बाल विकास परियोजना, पोठिया के अतिरिक्ति प्रभार से मुक्त करते हुए कार्यहित में कुमारी रेखा-2, पदस्थापित बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, बहादुरगंज को बाल विकास परियोजना, पोठिया का अतिरिक्त प्रभार दिया जाता है. मालूम हो कि पोठिया में कार्यरत सेविकाओं के साथ अभद्र व्यवहार करने, पंचायत समिति की बैठक में अनुपस्थित रहने के मामले को लेकर सदर कांग्रेस विधायक कमरूल होदा ने गंभीरता लिया था और डीएम से शिकायत भी थी. उन्होंने बताया कि वह 2025 फरवरी से ही बैठक में अनुपस्थित रहते थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By अवधेश कुमार
अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










