ePaper

आज पांच हजार अभ्यर्थी देंगे सिपाही भर्ती परीक्षा

Updated at : 22 Jul 2025 11:17 PM (IST)
विज्ञापन
आज  पांच हजार अभ्यर्थी देंगे सिपाही भर्ती परीक्षा

डीएम व एसपी सागर कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में केन्द्रीय चयन पर्षद द्वारा आयोजित सिपाही भर्ती परीक्षा में प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों के साथ ब्रीफिंग महानंदा सभागार में की

विज्ञापन

किशनगंज.

डीएम व एसपी सागर कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में केन्द्रीय चयन पर्षद द्वारा आयोजित सिपाही भर्ती परीक्षा में प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों के साथ ब्रीफिंग महानंदा सभागार में की. किशनगंज में 23 को लगभग 5000 एवं 27 को लगभग 4000 अभ्यर्थी परीक्षा में भाग लेंगे. जिलाधिकारी ने निदेश दिया कि सभी परीक्षा केंद्रों की लगातार मॉनिटरिंग की जाए. किशनगंज जिला मुख्यालय में 11 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं. इन केंद्रों में लगातार सीसीटीवी से निगरानी रखी जाए एवं परीक्षा के दिन परीक्षार्थी की चेकिंग, फ्रीस्किंग, बायोमेट्रिक सत्यापन सुनिश्चित की जाए ताकि आयोग के नियमानुसार कदाचार मुक्त एवं शांतिपूर्ण परीक्षा का आयोजन संपन्न हो सके. परीक्षा केंद्र में मोबाइल ले जाने हेतु पूरी तरह से पाबंदी लगाई गई है. ब्रीफिंग बताया गया कि केंद्र पर लाइट की समुचित व्यवस्था की जाए. जिलाधिकारी ने सभी केंद्राधीक्षक को निदेश दिया कि नियमसंगत परीक्षार्थी के सामने ही प्रश्न पत्र खोला जाना सुनिश्चित करेंगे. साथ ही सीटिंग प्लान की भी ब्रीफिंग की गई. परीक्षार्थी परीक्षा प्रारंभ होने के ढाई घंटा पूर्व यथा 09:30 बजे पूर्वाह्न से प्रवेश की अनुमति फ्रिस्किंग के पश्चात दी जाएगी. प्रतिनियुक्ति महिला दंडाधिकारी/महिला पुलिस बल महिला परीक्षार्थी की तलाशी करेंगी एवं पुरुष दंडाधिकारी/पुरुष बल पुरुष परीक्षार्थी की तलाशी सुनिश्चित करेंगे. परीक्षार्थी को 10:30 बजे पूर्वाह्न के बाद परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी.

जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी मजिस्ट्रेट और पर्यवेक्षक सेंटर पर जाकर सुनिश्चित करेंगे कि वहां साफ सफाई, पानी की उचित व्यवस्था है या नहीं. यदि नही है तो इसकी व्यवस्था करवाएंगे. सभी केंद्र के 200 मीटर के दायरे में कोई भी ना रहेंगे तथा फोटो स्टेट दुकान, इंटरनेट की दुकान एवं अन्य दुकानें भी बंद रहेगी. आवश्यक सूचना के आदान-प्रदान हेतु प्रत्येक परीक्षा की तिथि से एक दिन पूर्व एवं एक दिन पश्चात प्रातः 08:00 बजे से रात्रि 08:00 बजे तक जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय, किशनगंज में जिला नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है. नियंत्रण कक्ष का दूरभाष नंबर 06456-225152 है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन