उपभोक्ताओं के लिए बिजली बिल में सुधार के लिए इस माह तक शिविर

Updated:
विज्ञापन

विद्युत उपभोक्ताओं के लिए एक सुनहरा अवसर है. विभाग अब उपभोक्ताओं को उनके बिजली बिलों में व्याप्त त्रुटियों को सुधारने का एक विशेष अवसर प्रदान कर रहा है

विज्ञापन

पौआखाली.

विद्युत उपभोक्ताओं के लिए एक सुनहरा अवसर है. विभाग अब उपभोक्ताओं को उनके बिजली बिलों में व्याप्त त्रुटियों को सुधारने का एक विशेष अवसर प्रदान कर रहा है. विद्युत कार्यपालक अभियंता बहादुरगंज, विभाष कुमार ने बताया कि जिन उपभोक्ताओं के बिल में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी है, वे अप्रैल माह के अंत तक इसे ठीक करवा सकते हैं. सुधार की प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए विभाग सोमवार और शुक्रवार को विशेष शिविरों का आयोजन कर रहा है. विद्युत शक्ति केंद्रों पर उपभोक्ता आवेदन के साथ अपना त्रुटिरहित पुराना बिल जमा करें, ताकि विभाग त्वरित कार्रवाई कर सके. कार्यपालक अभियंता ने स्पष्ट रूप से कहा कि यह विशेष अभियान केवल अप्रैल माह तक ही प्रभावी है. अप्रैल बीत जाने के बाद उपभोक्ताओं को बिल सुधारने की प्रक्रिया में वह सुगमता और सुविधा नहीं मिल पायेगी, जो अभी दी जा रही है. उन्होंने अपील की है कि उपभोक्ता समय रहते शिविर का लाभ उठायें. वहीं विद्युत आपूर्ति प्रशाखा पौआखाली के कनीय अभियंता अभय रंजन ने बताया कि पौआखाली विद्युत शक्ति केंद्र पर सोमवार और शुक्रवार को शिविर में उपस्थित होकर उपभोक्ता अपने अपने बिल में त्रुटि संबंधी शिकायतों का निराकरण अवश्य करवा लें.

विज्ञापन
अवधेश कुमार

लेखक के बारे में

By अवधेश कुमार

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन