रोमांचक मुकाबले में बुरागंज ने शानू एकादश को पांच विकेट से हराया
Author Awadhesh kumar
Updated:
विज्ञापन
रोमांचक मुकाबले में बुरागंज ने शानू एकादश को पांच विकेट से हराया
विज्ञापन
न्यू ईयर चैलेंजर ट्रॉफी: शानदार प्रदर्शन कर बुरागंज की टीम सेमीफाइनल में पहुंची
ठाकुरगंज. स्थानीय गांधी मैदान में आयोजित न्यू ईयर चैलेंजर क्रिकेट ट्रॉफी के तीसरे क्वार्टर फाइनल मैच में बुधवार को बंगाल की बुरागंज व ठाकुरगंज की शानू एकादश के बीच जोरदार भिड़ंत हुई. इस रोमांचक मुकाबले में बुरागंज ने ठाकुरगंज की शानू एकादश को पांच विकेट से हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है. टॉस जीतकर बुरागंज ने पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया और शानू एकादश को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया.शानू एकादश ने बनाया 202 रनों का विशाल स्कोर
पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए शानू एकादश ने निर्धारित 20 ओवरों में नौ विकेट खोकर 202 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया. टीम की ओर से अमरेंद्र कुमार ने शानदार 70 रन बनाए, जबकि गुलशन ने 34 और अभिषेक व अमन ने 33-33 रनों का योगदान दिया. बुरागंज की ओर से गेंदबाजी करते हुए कृष्णा ने तीन विकेट चटकाए, वहीं रवि व अभिमाही ने दो-दो विकेट हासिल किए.बुरागंज के बल्लेबाजों ने दिखाया दम
जीत के लिए 203 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बुरागंज की टीम ने आक्रामक शुरुआत की. टीम ने मात्र 15.1 ओवर में पांच विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया. टीम की ओर से बोनगो पिंटू ने 55 रन, चंदन सिंह ने 44 रन व कृष्णा ने 40 रनों की बेहतरीन पारी खेली. शानू एकादश की ओर से गेंदबाज मोनू ने दो सफलताएं हासिल कीं, लेकिन वे टीम को हार से नहीं बचा सके.कृष्णा बने मैन ऑफ द मैच
मैच में अपने हरफनमौला प्रदर्शन (40 रन व तीन विकेट) के लिए बुरागंज के खिलाड़ी कृष्णा को मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से नवाजा गया. मैच के दौरान बड़ी संख्या में खेल प्रेमी गांधी मैदान में उपस्थित थे, जिन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया. प्रतियोगिता का अगला मुकाबला सेमीफाइनल के रूप में खेला जाएगा.आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन