ईंट भट्ठा मजदूर तीन किलो गांजे के साथ गिरफ्तार

Published by : AWADHESH KUMAR Updated At : 14 Feb 2026 8:09 PM

विज्ञापन

ईंट भट्ठा मजदूर तीन किलो गांजे के साथ गिरफ्तार

विज्ञापन

मजदूरी की आड़ में बंगाल से लाकर करता था नशे की सप्लाई, एसएसबी व पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

पौआखाली. नशे के सौदागरों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में सीमावर्ती सुखानी थाना पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. पुलिस ने सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के सहयोग से शुक्रवार की शाम कादोगांव रेलवे ब्रिज के समीप छापेमारी कर तीन किलोग्राम गांजे के साथ एक तस्कर को दबोच लिया. बरामद गांजा तीन अलग-अलग पैकेटों में रखा गया था.

ईंट भट्ठे में चल रहा था नशे का खेल

पकड़े गए आरोपित की पहचान पश्चिम बंगाल के कूचबिहार जिले के साहेबगंज थाना अंतर्गत राखालमारी निवासी सचिंद्र राय (55 वर्ष), पिता महिंद्र राय के रूप में हुई है. पुलिस जांच में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि आरोपित क्षेत्र के एबीसी-3 ईंट भट्ठा में मजदूरी का काम करता था. वह मजदूरी की आड़ में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त था. कूचबिहार से गांजा लाकर यहां के अन्य मजदूरों को ऊंचे दामों पर सप्लाई करता था.

संयुक्त टीम ने बिछाया जाल

एसएसबी सुखानी के इंचार्ज इंस्पेक्टर रविंद्र से मिली गुप्त सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष मन्नू कुमारी ने एक विशेष टीम का गठन किया. टीम ने कादोगांव रेल ब्रिज के समीप घेराबंदी कर वाहन चेकिंग अभियान शुरू किया. इसी दौरान साबोडांगी की ओर से आ रहे आरोपी को पुलिस ने रंगे हाथों धर दबोचा. तलाशी के दौरान उसके पास से नशीला पदार्थ बरामद हुआ.

थानाध्यक्ष का कड़ा रुख

थानाध्यक्ष मन्नू कुमारी ने बताया कि क्षेत्र में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उन्होंने स्पष्ट किया कि फिलहाल इस मामले में अन्य किसी की संलिप्तता सामने नहीं आयी है. पुलिस ने आरोपित के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट 1985 के तहत मामला दर्ज कर लिया है. शनिवार को कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन