किशनगंज में जीत का जश्न, बूढ़ी काली मंदिर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने की महाआरती

Updated:
विज्ञापन

बूढ़ी काली मंदिर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने की महाआरती

विज्ञापन

भाजपा महिला कार्यकर्ताओं ने शंखनाद कर मनाया जीत का उत्सव

किशनगंज. भाजपा की तीन राज्यों में पूर्ण बहुमत से जीत पर भाजपा किशनगंज इकाई द्वारा सोमवार शाम छह बजे बूढ़ी काली मंदिर में पूजा व आरती का आयोजन किया गया. इस अवसर पर भाजपा महिला कार्यकर्ताओं ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया. पूजा व आरती के पश्चात भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुशांत गोप ने चुनावी मुकाबले को ”धर्मयुद्ध” बताते हुए कहा कि बंगाल में बड़ा बदलाव हुआ है. उन्होंने कहा कि यह चुनाव सिर्फ एक मुकाबला नहीं, बल्कि एक वैचारिक लड़ाई है. उन्होंने आगे कहा कि भाजपाइयों का काली मंदिर आना सिर्फ व्यक्तिगत आस्था का प्रतीक नहीं है, बल्कि बंगाल में लंबे समय से चले आ रहे कथित कुशासन के अंत का प्रतीक है. उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य की जनता ने 34 वर्षों के वामपंथी शासन व उसके बाद 15 वर्षों के तृणमूल कांग्रेस के शासन में काफी परेशानियां झेली हैं, और अब उन्हें इससे मुक्ति मिली है. इस दौरान उपस्थित कई महिला कार्यकर्ताओं ने कहा कि हमने यहां पूजा और आरती की है. मां काली के आशीर्वाद व बंगाल की जनता के प्रयास से भाजपा सत्ता में आयी है. बंगाल में हुए इस बदलाव से महिलाओं को विशेष लाभ होगा. एक अन्य महिला कार्यकर्ता ने बताया कि बंगाल में भाजपा की सत्ता सुनिश्चित करने के लिए उन्होंने पहले ही शंखनाद किया था व मां काली की विशेष उपासना की थी.

विज्ञापन
अवधेश कुमार

लेखक के बारे में

By अवधेश कुमार

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन