किशनगंज एयरपोर्ट के रनवे विस्तार की दिशा में बड़ा कदम
अंतराष्ट्रीय सीमा पर स्थित किशनगंज का काफी सामरिक महत्व भी है इसलिए खगडा स्थित किशनगंज एयरपोर्ट के रनवे विस्तार की योजना को सामरिक दृष्टिकोण से भी काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है.
नवे विस्तार के लिए 24 दशमलव 70 एकड़ भूमि अधिग्रहण हेतु 5 करोड़ 45 लाख 97 हजार 100 रुपये की राशि स्वीकृत किशनगंज शहर के खगडा स्थित किशनगंज एयरपोर्ट के रनवे विस्तार की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है. मिली जानकारी के अनुसार बिहार सरकार के नागरिक उड्डयन विभाग ने रनवे विस्तार के लिए 24 दशमलव 70 एकड़ भूमि अधिग्रहण हेतु 5 करोड़ 45 लाख 97 हजार 100 रुपये की राशि स्वीकृत की है. जानकारी के अनुसार यह राशि वित्तीय वर्ष 2026-27 तक के लिए स्वीकृत की गई है. रनवे विस्तार के लिए अधिग्रहित की जाने वाली जमीन का उपयोग एयरपोर्ट के विस्तार कार्य में किया जाएगा. विभाग की ओर से राशि जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, किशनगंज के डिपॉजिट अकाउंट में स्थानांतरित करने का निर्देश दिया गया है. सरकार का कहना है कि एयरपोर्ट रनवे विस्तार से क्षेत्र में हवाई संपर्क बेहतर होगा और सीमांचल के विकास को गति मिलेगी. इस परियोजना से आने वाले समय में यात्रियों को भी बड़ी सुविधा मिलने की उम्मीद है. वहीं अंतराष्ट्रीय सीमा पर स्थित किशनगंज का काफी सामरिक महत्व भी है इसलिए खगडा स्थित किशनगंज एयरपोर्ट के रनवे विस्तार की योजना को सामरिक दृष्टिकोण से भी काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है. साथ ही इस परियोजना से आने वाले समय में यात्रियों को भी बड़ी सुविधा मिलने की उम्मीद जतायी जा रही है. मालूम हो कि फिलहाल किशनगंज के यात्रियों को हवाई जहाज से यात्रा करने के लिए तकरीबन 90 किमी दूर बंगाल के बागडोगरा एयरपोर्ट या तकरीबन 80 किमी दूर पूर्णिया एयरपोर्ट जाना पड़ता है. रेनवे विस्तार होने से यात्री विमानों के शुरू होने की संभावना व्यक्त की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By अवधेश कुमार
अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










