सरकारी योजनाओं का लाभ अब पंचायत स्तर पर, 19 मई से शुरू होगा सहयोग शिविर

Updated:
विज्ञापन

पंचायती राज सहित विभिन्न विभागों से संबंधित सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जाएंगी.

विज्ञापन

किशनगंज जिला पदाधिकारी विशाल राज के निर्देशानुसार आमजन की समस्याओं के त्वरित निष्पादन एवं विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के उद्देश्य से जिले में प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को पंचायतवार सहयोग शिविर का आयोजन किया जाएगा. इस क्रम में सहयोग शिविर का शुभारंभ 19 मई से किया जाएगा. उक्त शिविरों के सफल संचालन हेतु विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों एवं कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है. सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देशित किया गया है कि वे निर्धारित तिथि एवं स्थल पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहकर आमजन से प्राप्त आवेदनों एवं शिकायतों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करेंगे. सहयोग शिविर के माध्यम से राजस्व, सामाजिक सुरक्षा, स्वास्थ्य, शिक्षा, पंचायती राज सहित विभिन्न विभागों से संबंधित सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जाएंगी. साथ ही केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी स्थानीय स्तर पर आमजन को उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि नागरिकों को विभिन्न कार्यालयों के चक्कर लगाने की आवश्यकता न पड़े. शिविर के दौरान लंबित मामलों के निष्पादन, पात्र लाभुकों को विभिन्न योजनाओं से आच्छादित करने तथा आमजन की समस्याओं के ऑन-द-स्पॉट समाधान पर विशेष बल दिया जाएगा. सभी संबंधित पदाधिकारियों को यह भी निर्देशित किया गया है कि वे आपसी समन्वय एवं सक्रिय सहभागिता के साथ कार्य करते हुए शिविरों का प्रभावी संचालन सुनिश्चित करें, जिससे आमजन को त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण सेवा उपलब्ध कराई जा सके. जिला प्रशासन, किशनगंज द्वारा जिले के आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में सहयोग शिविर में भाग लेकर अपनी समस्याओं का समाधान प्राप्त करें तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ उठाएं. जिला अंतर्गत विभिन्न पंचायतों में आयोजित होने वाले सहयोग शिविर हेतु अब तक प्राप्त आवेदनों के अनुसार किशनगंज प्रखंड के चकला पंचायत में 20, टेउसा पंचायत में 11 एवं दौला पंचायत में 11 आवेदन प्राप्त हुए हैं. बहादुरगंज प्रखंड के झींगाकाटा पंचायत में 14, भाटाबाड़ी पंचायत में 23 एवं नटुआपाड़ा पंचायत में 23 आवेदन प्राप्त हुए हैं. इसी प्रकार दिघलबैंक प्रखंड के मंगूरा पंचायत में 13, धनतोला पंचायत में 23 एवं दिघलबैंक पंचायत में 23 आवेदन प्राप्त हुए हैं. कोचाधामन प्रखंड के विशनपुर पंचायत में 40, बुआलदाह पंचायत में 20 एवं मजगामा पंचायत में 24 आवेदन प्राप्त हुए हैं. पोठिया प्रखंड के छतरगाछ पंचायत में 17, भोटाथाना पंचायत में 16 एवं बुधरा पंचायत में 11 आवेदन प्राप्त हुए हैं. वहीं टेढ़ागाछ प्रखंड के बैगना पंचायत में 11 एवं खनियाबाद पंचायत में 14 आवेदन प्राप्त हुए हैं. ठाकुरगंज प्रखंड के कुकुरबाघी पंचायत में 19, पथरिया पंचायत में 12 एवं रसिया पंचायत में 19 आवेदन अब तक प्राप्त हुए हैं. आयोजित होने वाले सहयोग शिविर में प्राप्त सभी आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि आमजन को त्वरित राहत एवं योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जा सके.

विज्ञापन
अवधेश कुमार

लेखक के बारे में

By अवधेश कुमार

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन