छठ घाटों पर श्रद्धालुओं को नहीं हो परेशानी, रखें ध्यान

Updated:
विज्ञापन

सांसद ने विभिन्न छठ घाटों का किया निरीक्षण, दिये आवश्यक निर्देश

विज्ञापन

किशनगंज. छठ पूजा को लेकर तैयारी जोरों पर है. प्रशासन से लेकर जनप्रतिनिधि तक छठ घाटों की साफ-सफाई व सुरक्षा को लेकर लगे हुए हैं. बुधवार को सांसद डाॅ जावेद आजाद ने शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के कई छठ घाटों का निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को वहां श्रद्धालुओं के लिए व्यापक व्यवस्था कराने का निर्देश दिया. सांसद ने शहर के जिन घाटों का निरीक्षण किया उनमें देवघाट खगड़ा, प्रेम पुल, डेमार्केट धोबी घाट, गांधी घाट आदि शामिल हैं. इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष इमाम अली चिन्टू, नगर अध्यक्ष सजल शाह, वरिष्ठ नेता जुल्फेकार अली, जिला उपाध्यक्ष तौसीफ अंजार, युवा कांग्रेस नेता आदर्श साह, प्रदेश महासचिव ओबीसी प्रकोष्ठ शंभु कुमार यादव, युवा कांग्रेस नेता अमजद आलम, शहाबुल अख्तर, पार्षद प्रतिनिधि सफी अहमद, राजद नेता मो खुर्शीद, इंजीनियर दानिश रिजवी आदि मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन