पांच डब्बों वाली बालुरघाट इंटरसिटी में रोज उमड़ रही भीड़, जेनरल कोच में जगह नहीं, फर्श पर बैठ कर सफर कर रहे यात्री

Updated:
विज्ञापन

एसएलआर डब्बे में यात्रा को विवश यात्री

बालुरघाट इंटरसिटी एक्सप्रेस में मात्र 5 डिब्बे होने से यात्रियों को भारी परेशानी हो रही है. रेल प्रशासन से अतिरिक्त कोच जोड़ने की मांग की जा रही है.

विज्ञापन

ठाकुरगंज से बच्छराज नखत की रिपोर्ट.

आपके शहर में

विज्ञापन

हल्दीबाड़ी–बालुरघाट के बीच चलने वाली बालुरघाट इंटरसिटी एक्सप्रेस में प्रतिदिन भारी भीड़ उमड़ रही है. महज पांच डिब्बों के साथ संचालित होने के कारण यात्रियों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. जनरल कोचों में जगह नहीं मिलने पर कई यात्रियों को खड़े होकर, लगेज वैन में और यहां तक कि फर्श पर बैठकर यात्रा करनी पड़ रही है.

सुरक्षा पर उठ रहे सवाल

यात्रियों का कहना है कि अत्यधिक भीड़ के कारण कई बार जान जोखिम में डालकर सफर करना पड़ता है. ट्रेन में बैठने की जगह नहीं मिलने से लोग दरवाजे के पास और अन्य असुरक्षित स्थानों पर यात्रा करने को मजबूर हैं. इससे दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है.

अतिरिक्त कोच की मांग लंबे समय से लंबित

रेल यात्रियों के अनुसार बालुरघाट इंटरसिटी में अतिरिक्त कोच जोड़ने की मांग लंबे समय से की जा रही है, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई ठोस पहल नहीं हुई है. लगातार बढ़ रही भीड़ के बावजूद पांच डिब्बों के साथ ट्रेन का संचालन यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा दोनों पर सवाल खड़े कर रहा है.

शिकायत पर भी नहीं मिल रहा स्पष्ट जवाब

यात्रियों का आरोप है कि शिकायत करने पर उन्हें अलीपुरद्वार रेल मंडल में संपर्क करने की सलाह दी जाती है, जबकि ट्रेन का संचालन कटिहार रेल मंडल के हल्दीबाड़ी–बालुरघाट खंड पर होता है. इससे यात्रियों में भ्रम और नाराजगी दोनों बढ़ रही हैं.

यात्रियों का कहना है कि यदि ट्रेन कटिहार रेल मंडल के सेक्शन में संचालित हो रही है, तो शिकायतों के निस्तारण की जिम्मेदारी भी स्पष्ट होनी चाहिए.

रेलवे प्रशासन से उठाई यह मांग

यात्रियों ने रेलवे प्रशासन से बालुरघाट इंटरसिटी एक्सप्रेस में तत्काल अतिरिक्त कोच जोड़ने की मांग की है. उनका कहना है कि इससे भीड़ कम होगी और लोगों को सुरक्षित एवं सम्मानजनक यात्रा का अवसर मिलेगा. साथ ही शिकायतों को एक मंडल से दूसरे मंडल में भेजने के बजाय संबंधित अधिकारी समस्या का शीघ्र समाधान करें.

प्रमुख बातें

  1. बालुरघाट इंटरसिटी एक्सप्रेस में प्रतिदिन भारी भीड़ उमड़ रही है.
  2. केवल पांच डिब्बों के कारण यात्रियों को खड़े होकर और फर्श पर बैठकर सफर करना पड़ रहा है.
  3. भीड़ के कारण यात्रियों की सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं.
  4. अतिरिक्त कोच जोड़ने की मांग लंबे समय से लंबित है.
  5. शिकायतों के निस्तारण को लेकर यात्रियों में भ्रम और नाराजगी है.
  6. यात्रियों ने रेलवे प्रशासन से तत्काल अतिरिक्त कोच लगाने की मांग की है.

और पढ़ें : सावधान रहें ! किशनगंज के कई प्रखंडों में 100 फीसदी तक बारिश की संभावना, जलभराव की आशंका


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन