पौआखाली में धूमधाम से मनायी बाबा विश्वकर्मा की पूजा

Updated:
विज्ञापन

घर से लेकर प्रतिष्ठानों में भगवान विश्वकर्मा जी की धूमधाम के साथ पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना की गई.

विज्ञापन

पौआखाली. जगत शिल्पी भगवान विश्वकर्मा जी की पूजा अर्चना पूरे भक्ति भाव से संपन्न की गई. घर से लेकर प्रतिष्ठानों में भगवान विश्वकर्मा जी की धूमधाम के साथ पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना की गई. पौआखाली में पावर सब स्टेशन में धूमधाम के साथ भगवान विश्वकर्मा जी पूजा आराधना संपन्न की गई. पावर सब स्टेशन परिसर के अंदर भगवान विश्वकर्मा जी की प्रतिमा स्थापित कर पावर सब स्टेशन कर्मियों ने पुरोहित के द्वारा पूरे विधि विधान के साथ पूजा आरती कर लोगों में प्रसाद का वितरण किया है. इसके अलावे घर में प्रयोग आने वाले लौह इस्पात समेत अन्य धातु से बने वस्तुओं और वाहन आदि समेत हार्डवेयर की दुकानों में, मूढ़ी और आटा चक्की फ्लोर मील वाले प्रतिष्ठानों में धूमधाम से पूजा अर्चना की गई. विश्वकर्मा पूजा को लेकर पूरा दिन उत्साह का वातावरण बना रहा. प्रसाद के रूप में कहीं पूड़ी बूंदी तो कहीं खिचड़ी का वितरण किया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन