पुलिस सप्ताह के तहत निकाली गयी जागरूकता रैली

Updated:
विज्ञापन

पुलिस सप्ताह के तहत निकाली गयी जागरूकता रैली

विज्ञापन

पौआखाली. पुलिस सप्ताह दिवस सोमवार को पौआखाली थाने की पुलिस ने सामाजिक सरोकारों से जुड़ते हुए जागरूकता रैली निकाली. रैली के माध्यम से स्कूली बच्चों व पुलिस बलों ने लोगों को नशा त्यागने व एक स्वस्थ समाज के निर्माण में सहयोग करने की अपील की. नगर के प्लस टू हाईस्कूल के बच्चों ने स्कूल परिसर से रैली की शुरुआत की, जिसे थानाध्यक्ष अंकित सिंह व शिक्षकों ने रवाना किया. हाथों में स्लोगन लिखे बैनर लिए बच्चे जन जन का हो एक ही नारा नशामुक्त हो प्रदेश हमारा, नशा छोड़ो शिक्षा अपनाओं, देश को एक नई राह दिखलाओ जैसे नारे लगा रहे थे. रैली नगर पंचायत के विभिन्न मुख्य मार्गों और चौक-चौराहों से गुजरते हुए पुनः स्कूल परिसर में लौटकर समाप्त हुआ. थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस सप्ताह का उद्देश्य पुलिस व आम जनता के बीच की दूरी को कम करना है और समाज में व्याप्त नशा के दुष्प्रभाव से मुक्ति के लिए आमजनता में जन-जनजागृति लाना है. नशा केवल एक व्यक्ति को नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज को बर्बाद कर देता है. बच्चों के माध्यम से दी गयी अपील का गहरा असर होता है. इसीलिए आज की रैली में स्कूली बच्चों को प्राथमिकता दी गयी है. वहीं अपर थानाध्यक्ष और निर्भया ब्रिगेड पुलिस टीम की महिला पदाधिकारी महिमा कुमारी बच्चियों से संवाद कर स्कूलों, कॉलेजों व सार्वजनिक स्थलों में उनके साथ होने वाली घटनाएं जैसे छेड़खानी, यौन हिंसा के खिलाफ जागरूक की. कहा कि ऐसी परिस्थितियों में उनके सरकारी नंबर पर सूचना दे. मौके एसआई अंगद प्रसाद, प्रभारी प्रधानाध्यापक महबूब आलम, उदित प्रसाद सिन्हा, दीपक कुमार, अजय कुमार सिंह आदि मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन