10 लीटर शराब के साथ एक गिफ्तार, टीम के साथ धक्का-मुक्की

टीम के साथ धक्का-मुक्की
किशनगंज शहर के बस स्टैंड ओवर ब्रिज के नीचे शराब बेचे जाने की सूचना उत्पाद विभाग को मिली. शुक्रवार उत्पाद विभाग की टीम मौके पर पहुंची तो कुछ लोगों ने टीम के साथ धक्का मुक्की की. हालांकि इस दौरान उत्पाद विभाग की टीम ने 10 लीटर शराब के साथ एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया. उत्पाद विभाग की टीम ने एक बाइक सवार युवक को शराब के साथ गिरफ्तार किया, इसी दौरान कुछ लोग टीम के साथ धक्का- मुक्की करने लगे. उत्पाद अधीक्षक देवेंद्र प्रसाद ने बताया शराब पीने और बेचने वालों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By अवधेश कुमार
अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










