मोटेशन के नाम पर ऑनलाइन ठगी से बचने की सीओ ने की अपील

Updated:
विज्ञापन

मोटेशन के नाम पर ऑनलाइन ठगी से बचने की सीओ ने की अपील

विज्ञापन

पहाड़कट्टा. पोठिया अंचल में राजस्व से संबंधित दाखिल-खारिज कार्य के नाम पर रैयतों को फर्जी कॉल कर राशि मांगने का मामला प्रकाश में आया है. रैयतों को लगातार आ रहे ऐसे फोन कॉल को देखते हुए शनिवार को अंचल अधिकारी मोहित राज के निर्देश पर संबंधित पंचायत के राजस्व कर्मचारी ने साइबर थाना किशनगंज में कांड दर्ज कराया गया है. सीओ मोहित राज ने बताया कि अंचल अंतर्गत शीतलपुर पंचायत के एक रैयत शफी कमाल अहमद को बिहार भूमि सेवा के नाम से बने कॉल सेंटर के नंबर-9031686041 के द्वारा दाखिल-खारिज के निष्पादन के नाम पर अवैध राशि की मांग करते हुए क्यूआर कोड भेजा गया था. इसके पूर्व भी अन्य रैयतों से राजस्व संबधित विभिन्न कार्यो के निष्पादन हेतु राशि की मांग अज्ञात व्यक्ति व नंबर से की जाती रही है. उन्होंने कहा कि यह कृत्य न केवल आम जनता के साथ धोखाधड़ी है, बल्कि राजस्व विभाग की छवि को भी प्रभावित करता है.

साइबर थाना या अंचल कार्यालय में करें शिकायत

सीओ मोहित राज ने कहा कि समझदारी और सावधानी से ही साइबर ठगों से बचा जा सकता है. उन्होंने स्पष्ट कहा है कि राजस्व से सम्बंधित कार्य दाखिल-खारिज, परिमार्जन, एलपीसी, जाति, निवास, आय आदि कार्यो के लिए किसी प्रकार का शुल्क नहीं लगता है. आम रैयत साइबर ठगों के झांसे में न फंसे, बल्कि इसकी शिकायत तुंरत साइबर थाना किशनगंज या अंचल कार्यालय को दें. आगे उन्होंने कहा कि बिहार भूमि सेवा के नाम से बनी टॉल फ्री नंबर- 9031686041 या किसी अन्य नंबर से रैयतों को यदि क्यूआर कोड भेजकर पैसे मांगे जाते है तो ऐसी सूचना मिलने पर आगे भी कठोर कार्रवाई की जायेगी. ऐसे फ्रॉड कॉल से सावधान रहने की आवश्यकता है.

विज्ञापन
अवधेश कुमार

लेखक के बारे में

By अवधेश कुमार

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन