‘नशा छोड़िए, भविष्य जोड़िए’: छात्रों की रैली ने दिया समाज को बड़ा संदेश

Updated:
विज्ञापन

चुरली पंचायत में नशा मुक्ति सप्ताह के तहत जागरूकता रैली निकालते उत्क्रमित मध्य विद्यालय लोधा के छात्र-छात्राएं.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Anti Drug Awareness Rally: नशा मुक्ति सप्ताह के तहत ठाकुरगंज के उत्क्रमित मध्य विद्यालय लोधा के छात्र-छात्राओं ने चुरली पंचायत में जागरूकता रैली निकालकर लोगों को नशे से दूर रहने और नशामुक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया.

विज्ञापन

ठाकुरगंज (किशनगंज) से बच्छराज नखत की रिपोर्ट:

Anti Drug Awareness Rally: नशा मुक्ति सप्ताह के तहत गुरुवार को उत्क्रमित मध्य विद्यालय लोधा के छात्र-छात्राओं ने चुरली पंचायत में जागरूकता रैली निकालकर नशे के खिलाफ जनजागरण का संदेश दिया.

बच्चों की अनुशासित कतारें, हाथों में जागरूकता संदेश लिखी तख्तियां और बुलंद नारों ने पूरे गांव का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया. रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने लोगों से नशे से दूर रहने और स्वस्थ समाज के निर्माण में सहयोग करने की अपील की.

विज्ञापन

विद्यालय परिसर से निकली रैली गांव के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी. इस दौरान ग्रामीण अपने घरों और दुकानों से बाहर निकलकर बच्चों का उत्साहवर्धन करते नजर आए. कई लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए इस तरह के जागरूकता अभियान समय की जरूरत हैं.

यह भी पढ़ें: प्रभात इंपैक्ट: महादलित टोला में बहाल हुई नल-जल योजना, फिर बहने लगा पेयजल

“विद्यालय केवल पढ़ाई का नहीं, सामाजिक चेतना का भी केंद्र”

विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका पिंकी कुमारी ने कहा कि नशा केवल व्यक्ति को ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है. उन्होंने कहा कि यदि बच्चे स्वयं आगे बढ़कर लोगों को जागरूक कर रहे हैं, तो यह एक बेहतर और जिम्मेदार समाज की दिशा में सकारात्मक संकेत है.

उन्होंने कहा कि विद्यालय केवल शिक्षा देने का केंद्र नहीं, बल्कि सामाजिक चेतना, नैतिक मूल्यों और जिम्मेदारी की भावना विकसित करने का भी माध्यम है. ऐसे कार्यक्रम बच्चों में नेतृत्व क्षमता और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को मजबूत करते हैं.

नशामुक्त समाज बनाने का लिया संकल्प

रैली के समापन पर छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने नशामुक्त समाज के निर्माण का सामूहिक संकल्प लिया. साथ ही लोगों से अपील की कि वे स्वयं नशे से दूर रहें और अपने परिवार तथा आसपास के लोगों को भी इसके दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करें.

बच्चों का एक ही संदेश था—“नशा छोड़िए, भविष्य जोड़िए.”

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन