जिले भर में चला सघन वाहन जांच अभियान

Updated:
विज्ञापन
जिले भर में चला सघन वाहन जांच अभियान

जिले भर में चला सघन वाहन जांच अभियान

विज्ञापन

किशनगंज. पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देश पर बुधवार को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया. इस अभियान के तहत जिले के आंतरिक मार्गों के साथ-साथ अंतरराज्यीय और अंतरजिला सीमाओं पर पुलिस की पैनी नजर रही. सड़कों पर अचानक शुरू हुई इस कार्रवाई से नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों में हड़कंप मच गया. जानकारी के अनुसार, पश्चिम बंगाल की सीमा से सटे गलगलिया चेकपोस्ट, अररिया जिले की सीमा पर स्थित नाकों और रामपुर सहित जिले के सभी प्रमुख प्रवेश द्वारों पर वाहनों की गहन तलाशी ली गई. अलग-अलग थानों की पुलिस टीमों ने नाकेबंदी कर दोपहिया और चार पहिया वाहनों को रोककर उनकी डिक्की और कागजातों की बारीकी से जांच की. जांच के दौरान पुलिस ने विशेष रूप से उन वाहनों पर ध्यान केंद्रित किया, जिन पर संदेह था. पुलिस ने डिक्की की तलाशी के साथ-साथ हेलमेट, इंश्योरेंस, प्रदूषण प्रमाण पत्र और ड्राइविंग लाइसेंस की भी जांच की. इस दौरान कई वाहन चालक आवश्यक दस्तावेज नहीं दिखा सके, जिसके बाद उन वाहनों को जब्त कर संबंधित थानों में लाया गया और उनका चालान काटा गया. एसपी संतोष कुमार ने बताया कि जिले में सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने और सड़क नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए लगातार वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है. उन्होंने स्पष्ट किया कि बिना कागजात और बिना नंबर प्लेट के घूमने वाले वाहनों पर पुलिस की कड़ी नजर है. यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा ताकि असामाजिक तत्वों की आवाजाही पर रोक लगाई जा सके.

विज्ञापन
अवधेश कुमार

लेखक के बारे में

By अवधेश कुमार

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन