KISHANGANJ : अमृतसर-न्यू जलपाईगुड़ी अमृत भारत एक्सप्रेस संशोधित मार्ग से चलेगी, ठाकुरगंज समेत सीमांचल को बड़ी राहत
Author Amit kumar sinh
Updated:
विज्ञापन
रेलवे बोर्ड ने 14663/14664 अमृतसर-न्यू जलपाईगुड़ी अमृत भारत एक्सप्रेस को लेकर नया आदेश जारी किया है.
विज्ञापन
ठाकुरगंज से बच्छराज नखत की रिपोर्ट :
ठाकुरगंज (किशनगंज). रेलवे बोर्ड ने 14663/14664 अमृतसर-न्यू जलपाईगुड़ी अमृत भारत एक्सप्रेस को लेकर नया आदेश जारी किया है. 11 मई 2026 को जारी पोस्ट कॉपी के अनुसार ट्रेन के रूट, ठहराव एवं समय-सारणी में संशोधन किया गया है. यह आदेश पूर्व में जारी 25 फरवरी 2026 के आदेश का स्थान लेगा. रेल मंत्रालय द्वारा जारी पत्र के अनुसार यह ट्रेन अब नियमित रूप से संशोधित मार्ग से चलाई जायेगी. ट्रेन सप्ताह में एक दिन संचालित होगी. अमृतसर से यह ट्रेन प्रत्येक गुरुवार को खुलेगी जबकि न्यू जलपाईगुड़ी से शनिवार को रवाना होगी. रेलवे बोर्ड द्वारा जारी सूची में ठाकुरगंज का नाम भी वाणिज्यिक ठहराव वाले स्टेशनों में शामिल है, जिससे सीमांचल एवं नेपाल सीमा से जुड़े यात्रियों को सीधा लाभ मिलने की संभावना है.प्रमुख स्टेशन एवं समय
14664 अमृतसर-न्यू जलपाईगुड़ी अमृत भारत एक्सप्रेस अमृतसर से दोपहर 12:45 बजे प्रस्थान करेगी. रास्ते में सीतापुर सिटी, गोंडा, बहराइच, गोरखपुर, पनियाहवा और फोर्ब्सगंज होते हुए शनिवार सुबह 4:15 बजे न्यू जलपाईगुड़ी पहुंचेगी. वहीं 14663 न्यू जलपाईगुड़ी-अमृतसर अमृत भारत एक्सप्रेस शनिवार सुबह 8 बजे न्यू जलपाईगुड़ी से खुलेगी और फोर्ब्सगंज, गोरखपुर, गोंडा होते हुए सोमवार तड़के 2:20 बजे अमृतसर पहुंचेगी.सीमांचल के यात्रियों को फायदा
ट्रेन के वाणिज्यिक ठहराव में अररिया, ठाकुरगंज, सिलीगुड़ी, किशनगंज क्षेत्र से जुड़े स्टेशन शामिल होने से पंजाब, दिल्ली एवं उत्तर भारत जाने वाले यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी. खासकर मजदूर, छात्र एवं व्यवसायिक यात्रियों के लिए यह ट्रेन महत्वपूर्ण मानी जा रही है.पानी व रखरखाव की व्यवस्था
रेलवे ने ट्रेन के रखरखाव की जिम्मेदारी अमृतसर को दी है. वहीं पानी भरने की व्यवस्था लुधियाना, सहारनपुर, मुरादाबाद, सीतापुर, गोरखपुर, नरकटियागंज एवं सीतामढ़ी स्टेशनों पर की जाएगी.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










