नाबालिग छात्रा के साथ छेड़खानी करने के आरोपित भेजे गये बाल सुधार गृह

Updated at : 11 Jan 2025 8:24 PM (IST)
विज्ञापन
नाबालिग छात्रा के साथ छेड़खानी करने के आरोपित भेजे गये बाल सुधार गृह

शहर के उत्तर दिनाजपुर रोड स्थित एक स्कूल के पास छात्रा से छेड़खानी के आरोप में हिरासत में लिए गए नाबालिग लड़कों को बाल सुधार गृह भेज दिया गया.

विज्ञापन

किशनगंज.

सदर थाने में छेडखानी के आरोप में दो नाबालिग लड़कों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करवायी गई है. शहर के उत्तर दिनाजपुर रोड स्थित एक स्कूल के पास छात्रा से छेड़खानी के आरोप में हिरासत में लिए गए नाबालिग लड़कों को बाल सुधार गृह भेज दिया गया. पुलिस मामले में दो अन्य आरोपितों को तलाश कर रही है. मामले में पकड़े गए नाबालिग लड़कों पर छात्रा का अपहरण किए जाने के प्रयास का भी आरोप लगा है.

दर्ज प्राथमिकी के अनुसार पकड़े गये आरोपित छात्रा को अक्सर परेशान किया करते थे. साथ ही सोशल मीडिया के माध्यम से मैसेज व फोटो पोस्ट कर डराते धमकाते रहते थे. इस मामले में पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है. मालूम हो कि शुक्रवार की शाम को कैल्टैक्स चौक रोड के किनारे एक स्कूल के पास छात्रा से छेड़खानी के आरोप में एक नाबालिग लड़के को पकड़ कर लोगों ने पुलिस के हवाले किया था. आरोपित नाबालिग लड़का अपने अन्य दो साथियों संग जबरन छात्रा को बाइक में बिठा कर ले जाने की कोशिश कर रहा था. मामले की जानकारी मिलने के बाद जिला 20 सूत्री उपाध्यक्ष सुशांत गोप भी मौके पर पहुंचे थे और आरोपी को सदर थाना के सुपुर्द किया था. जिला 20 सूत्री उपाध्यक्ष सुशांत गोप ने इस मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने कहा कि मामले को लेकर वे एसपी सागर कुमार से मुलाकात करेंगे और मामले की जांच कर कठोर कार्रवाई की मांग करेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन