अंचल सह प्रखंड कार्यालय भवन के निर्माण में अनियमितता का आरोप

Published by :AWADHESH KUMAR
Published at :30 Apr 2026 11:57 PM (IST)
विज्ञापन
अंचल सह प्रखंड कार्यालय भवन के निर्माण में अनियमितता का आरोप

अंचल सह प्रखंड कार्यालय भवन के निर्माण में अनियमितता का आरोप

विज्ञापन

पोठिया. करोड़ों की लागत से बनाये जा रहे अंचल सह प्रखंड कार्यालय भवन निर्माण में अधिकारियों की अनुपस्थिति में गुणवत्ता मानकों की अनदेखी से लोगों में असंतोष है. बताते चलें कि प्रखंड सह अंचल कार्यालय पोठिया में 14 करोड़ 47 लाख 19 हजार की लागत से भवन निर्माण का कार्य किया जा रहा है. जिसमें अनियमितता बरते जाने का आरोप लगाया जा रहा है. ग्रामीणों का आरोप है कि संवेदक मो शफीक आलम के द्वारा निर्माण में मानक के अनुरूप सामग्री का उपयोग नहीं किया जा रहा है. श्याम स्टील नामक सरिया का उपयोग किया जा रहा है जिसमें रिंग की दूरी पर भी स्थानीय लोगों के द्वारा सवाल खड़े किए गए हैं. तथा उपयोग में लगाये जा रही ईट की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाया गया है. साथी उन्होंने कहा है कि जेई एवं अधिकारियों की अनुपस्थिति में गुणवत्ता मानकों को दरकिनार करते हुए संवेदक के द्वारा मनमाने तरीके से कार्य किया जा रहा है. स्थानीय लोगों ने जिला पदाधिकारी से जांच की मांग की है. वहीं ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए कहा है कि कार्य स्थल पर ना ही सूचना पट लगाया गया है. निर्माण कार्य की निगरानी करने वाले संबंधित विभाग के अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं. कई बार शिकायत करने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है. यही कारण है कि स्थानीय लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है कुछ लोगों का कहना है कि इस पूरे मामले में जेई एवं विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत से संवेदक के द्वारा मनमाने ढंग से कार्य किया जा रहा है.

क्या कहते हैं बीडीओ

बीडीओ मोहम्मद आसिफ ने बताया कि इस मामले की जानकारी मिली है. निर्माण कार्य में अनियमितता बरते जाने की जांच की जायेगी. दोषी पाए जाने पर संबांधित पदाधिकारी व संवेदक पर विभागीय कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन