66.23 ग्राम अवैध मादक पदार्थ के साथ आरोपी गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

किशनगंज जिले में नवगठित एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बहादुरगंज थाना क्षेत्र से एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. आरोपी के पास से भारी मात्रा में स्मैक, नकदी और तस्करी में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद किए गए हैं.

विज्ञापन

किशनगंज के प्रतिनिधि के अनुसार

जिले में नवगठित एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. टीम ने मंगलवार की रात्रि को बहादुरगंज थाना क्षेत्र से 66.23 ग्राम अवैध मादक पदार्थ (स्मैक)के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. पकड़ा गया आरोपित शाहनवाज बहादुरगंज थाना क्षेत्र के चूड़ी पट्टी अफसाना रोड का रहने वाला है.

पकड़े गए आरोपी के पास से 52520 रुपये नगदी, दो डिजिटल तराजू और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है. बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 16 लाख रुपये आंकी गई है. बुधवार की शाम को एसडीपीओ कार्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान एसडीपीओ खुसरो सिराज ने बताया कि अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत गुप्त सूचना मिली थी कि बहादुरगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले आरोपी शाहनवाज अपने घर में स्मैक का भंडारण कर उसकी खरीद-बिक्री कर रहा है.

सूचना के सत्यापन के बाद एसपी संतोष कुमार के निर्देश पर एसडीपीओ वन खुसरू सिराज के नेतृत्व में टीम ने आरोपी के घर पर छापेमारी की. तलाशी के दौरान पुलिस ने 66.23 ग्राम स्मैक, 52520 रुपये नकद, दो डिजिटल तराजू और एक मोबाइल फोन बरामद किया. पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की पहचान करने तथा स्मैक के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक की जांच में जुटी है.

साथ ही तस्करी से अर्जित अवैध संपत्ति का पता लगाकर उसे जप्त करने की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी. इस मामले में बहादुरगंज थाना में कांड दर्ज किया गया है. आरोपित के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8(सी) और 21(बी) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन