गलगलिया में नशे और हथियार के खिलाफ कार्रवाई, 507 ग्राम संदिग्ध ब्राउन शुगर और 814 ग्राम एम्फेटामाइन बरामद

Updated:
विज्ञापन

जब्त समान के साथ एसएसबी व तस्कर | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा एजेंसियों को नशे के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है. गलगलिया में छापेमारी कर 507 ग्राम ब्राउन शुगर और 814 ग्राम एम्फेटामाइन के साथ एक देसी पिस्तौल और जिंदा कारतूस बरामद किया गया है. इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

विज्ञापन

गलगलिया (किशनगंज) : भारत-नेपाल सीमा से सटे गलगलिया थाना क्षेत्र में नशे और हथियार के खिलाफ सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी सफलता मिली है. 41वीं बटालियन एसएसबी रानीडांगा, एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स (एएनटीएफ) किशनगंज और गलगलिया पुलिस की संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर लकड़ी डिपो इलाके में छापेमारी की. कार्रवाई के दौरान 507 ग्राम संदिग्ध ब्राउन शुगर और 814 ग्राम संदिग्ध एम्फेटामाइन बरामद किया गया. इसके अलावा एक देसी पिस्तौल, एक जिंदा कारतूस और मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है.

विज्ञापन
जब्त समान के साथ एसएसबी व तस्कर | Prabhat Khabar Network
जब्त समान Prabhat Khabar Network

सुबह 7:10 बजे घर में हुई छापेमारी

जानकारी के अनुसार, संयुक्त टीम ने 12 सितंबर की सुबह करीब 7:10 बजे लकड़ी डिपो निवासी मोहम्मद हासिम के घर पर छापेमारी की. यह स्थान भारत-नेपाल सीमा के बीपी नंबर 102/3 से भारतीय क्षेत्र में करीब 550 मीटर अंदर बताया गया है.

तलाशी के दौरान टीम को सफेद पाउडरनुमा पदार्थ मिला. सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, डीडी किट से जांच करने पर इसमें एम्फेटामाइन की पुष्टि हुई, जबकि बरामद एक अन्य पदार्थ को संदिग्ध ब्राउन शुगर बताया गया है.

दो आरोपित गिरफ्तार

मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपितों की पहचान मोहम्मद हासिम (57), पिता मो. मनीर, निवासी लकड़ी डिपो, गलगलिया और रुखसार खातून (30), पत्नी मो. तबरेज, निवासी छन्नू टोला, भातगांव, गलगलिया के रूप में हुई है.

पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक पूछताछ में गिरफ्तार आरोपितों ने संदिग्ध ब्राउन शुगर गलगलिया बाजार में किसी अज्ञात व्यक्ति से खरीदने की बात बतायी है. अब पुलिस मादक पदार्थ की आपूर्ति करने वाले व्यक्ति और इसके पीछे सक्रिय नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है.

हथियार और कारतूस भी बरामद

छापेमारी के दौरान संदिग्ध मादक पदार्थ के अलावा एक देसी पिस्तौल, एक जिंदा कारतूस और मोबाइल फोन भी बरामद किया गया. संयुक्त कार्रवाई में 41वीं बटालियन एसएसबी की भातगांव और निमुगुरी कंपनी, एएनटीएफ किशनगंज तथा गलगलिया थाना पुलिस की टीम शामिल रही.

बरामद मादक पदार्थ, हथियार और अन्य सामान के साथ दोनों गिरफ्तार आरोपितों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए गलगलिया पुलिस को सौंप दिया गया है. मामले में पुलिस की जांच जारी है.

संयुक्त टीम ने की कार्रवाई

कार्रवाई के दौरान एसएसबी भातगांव बीओपी प्रभारी, निमुगुरी बीओपी प्रभारी, गलगलिया थानाध्यक्ष राकेश कुमार और एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स के प्रभारी समेत संबंधित अधिकारी व जवान मौजूद रहे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन