डंपर व बाइक की टक्कर में युवक की मौत

Updated:
विज्ञापन
डंपर व बाइक की टक्कर में युवक की मौत

डंपर व बाइक की टक्कर में युवक की मौत

विज्ञापन

किशनगंज-ठाकुरगंज मुख्य सड़क पर दर्दनाक हादसा किशनगंज सदर थाना क्षेत्र के किशनगंज-ठाकुरगंज मुख्य सड़क पर सालकी टेंगरमारा के पास एक भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान मधुबनी जिले के निवासी मोनू आलम के रूप में हुई है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह हादसा एक डंपर और बाइक की आमने-सामने की टक्कर से हुयी. डंपर चालक घटना के बाद मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुट गई है. प्रत्यक्षदर्शी रजा माहिम और मुबारक आलम ने बताया कि डंपर ठाकुरगंज की दिशा से किशनगंज की ओर आ रहा था, जबकि मोनू आलम अपनी बाइक से किशनगंज से ठाकुरगंज की ओर जा रहा था. अचानक तेज रफ्तार में डंपर ने बाइक को सामने से टक्कर मार दी, जिससे मोनू की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया. शव को पोस्टमॉर्टम के लिए किशनगंज सदर अस्पताल भेजा गया है. मिली जानकारी के मुताबिक, मोनू आलम एक निजी कंपनी के एचपी सर्विस सेंटर में काम करता था. वह पूर्णिया से एक प्रिंटर मशीन ठीक करने के बाद बेलवा की ओर जा रहा था. इस दौरान यह हादसा हुआ. स्थानीय लोगों ने बताया कि किशनगंज-ठाकुरगंज मार्ग पर अक्सर तेज रफ्तार वाहनों के कारण हादसे होते रहते हैं. ग्रामीणों ने प्रशासन से इस मार्ग पर स्पीड ब्रेकर और ट्रैफिक पुलिस की तैनाती की मांग की है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर फरार चालक की पहचान की कोशिश कर रही है. इस घटना ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े किए हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अवधेश कुमार

लेखक के बारे में

By अवधेश कुमार

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन