बैगना में सहयोग शिविर को सफल बनाने को ले अधिकारियों की बैठक आयोजित
A meeting of officials was held to make the camp a success.
किशनगंज जिले के टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी पहल “सहयोग शिविर : आपकी समस्या, हमारा संकल्प समाधान आपके द्वारा” कार्यक्रम के सफल आयोजन एवं प्राप्त आवेदनों के ससमय निष्पादन को लेकर सोमवार को बैगना पंचायत भवन में अधिकारियों एवं कर्मियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता बीडीओ अजय कुमार ने की. बैठक में आगामी 19 मई, मंगलवार को आयोजित होने वाले सहयोग शिविर की तैयारियों की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई. इस दौरान बीडीओ अजय कुमार ने सभी विभागीय पदाधिकारियों एवं पंचायत स्तर के कर्मियों को निर्देश देते हुए कहा कि शिविर में आने वाले आमजनों की समस्याओं का त्वरित एवं पारदर्शी तरीके से समाधान सुनिश्चित किया जाए. उन्होंने कहा कि सरकार की इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को एक ही स्थान पर विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराना है, ताकि लोगों को कार्यालयों का चक्कर न लगाना पड़े. बैठक में अंचलाधिकारी शशि कुमार ने राजस्व एवं भूमि संबंधी मामलों के निष्पादन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. वहीं बीपीआरओ विवेक भारती ने पंचायत स्तर पर जनजागरूकता अभियान चलाकर अधिक से अधिक लोगों को शिविर में भाग लेने के लिए प्रेरित करने की बात कही. कृषि पदाधिकारी मो आदिल अनवर ने किसानों से जुड़ी योजनाओं एवं समस्याओं के समाधान को ले विशेष व्यवस्था किए जाने की जानकारी दी. कार्यक्रम पदाधिकारी विपिन कुमार ने भी विभिन्न विभागों के बीच समन्वय स्थापित कर शिविर को सफल बनाने पर बल दिया.बैठक में उपस्थित सभी कर्मियों को शिविर के दौरान अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी तत्परता एवं जवाबदेही के साथ करने का निर्देश दिया गया. साथ ही पंचायत क्षेत्र में व्यापक प्रचार-प्रसार कर आम लोगों तक कार्यक्रम की जानकारी पहुंचाने पर जोर दिया गया.प्रशासन की ओर से बताया गया कि सहयोग शिविर में आमजन अपनी विभिन्न समस्याओं एवं शिकायतों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत कर सकेंगे, जिनका त्वरित निष्पादन सुनिश्चित किया जाएगा. स्थानीय लोगों में इस शिविर को लेकर उत्साह देखा जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By अवधेश कुमार
अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










