भूतनाथ धाम में जलाभिषेक के लिए उमड़ा आस्था का सैलाब

Updated:
विज्ञापन
भूतनाथ धाम में जलाभिषेक के लिए उमड़ा आस्था का सैलाब

कांवरिया धूप बरसात के बाद भी भक्ति में लीन होकर पहुंचे भूतनाथ

विज्ञापन

-कांवरिया धूप बरसात के बाद भी भक्ति में लीन होकर पहुंचे भूतनाथ -जगह-जगह बज रहे थे कांवरिया के गीत, बोलबम का नारा है बाबा एक सहारा के लगते रहे नारे -कांवरियों के सुविधा के लिए तैनात थे मन्दिर कमेटी के सदस्य किशनगंज पवित्र सावन मास के दूसरे सोमवारी को पुरबपाली स्थित बाबा भूतनाथ गौशाला शिव मंदिर धाम प्रांगण में बाबा भूतनाथ पर जलार्पण करने हेतु कावंरिया सेवा समिति के सदस्यों भव्य व्यवस्था की गई थी. बाबा भूतनाथ मंदिर प्रांगण में जलाभिषेक करने के लिए आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है. बोल बम के नाराें का उद्घोष करते कांवर गीतों पर मगन हो झूमते-नाचते कांवरिये जलाभिषेक के लिए पहुंचे. मौसम में गर्मी और तेज धूप के बावजूद भी शिवभक्तों पर उसका कोई असर नहीं दिखा. इस दौरान उनका उत्साह देखते ही बनता था. जगह-जगह बजते कांवरिया गीत व भगवान शिव के भजन से उन्हें थकान या किसी भी प्रकार के कष्ट का जरा सा भी अहसास नहीं हो रहा था. दूसरी सोमवारी को अहले सुबह से श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटनी शुरू हो गयी थी. इस दरम्यान मंदिर कमेटी के सभी सदस्य मौजूद थे. बाबा भूतनाथ मन्दिर प्रांगण में जलाभिषेक करने के लिए आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है. इसे लेकर बोलबम का नारा है बाबा एक सहारा है के नारे से शिवभक्ती की ओर सभी आकर्षित हो रहे थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अवधेश कुमार

लेखक के बारे में

By अवधेश कुमार

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन