ग्रामीणों की शिकायत पर अधीक्षण अभियंता ने की सड़क निर्माण की जांच

Published by :AWADHESH KUMAR
Published at :03 May 2026 12:31 AM (IST)
विज्ञापन
ग्रामीणों की शिकायत पर अधीक्षण अभियंता ने की सड़क निर्माण की जांच

ग्रामीणों की शिकायत पर अधीक्षण अभियंता ने की सड़क निर्माण की जांच

विज्ञापन

पहाड़कट्टा. ग्रामीण कार्य विभाग किशनगंज के अधीक्षण अभियंता संजय कुमार ने शुक्रवार को पोठिया प्रखंड के कुसियारी पंचायत स्थित चोंचपाड़ा मदरसा से बरतोला गांव तक निर्माणाधीन सड़क की जांच की. मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना (अवशेष) के तहत 2 करोड़ 66 हजार की लागत से तैयार हो रही सड़क में अनियमितता की शिकायत पर पहुंचे अधीक्षण अभियंता ने ग्रामीणों की समस्याओं को विस्तार से सुना. इस दौरान उन्होंने कार्यस्थल पर रखा मिट्टीयुक्त व घटिया बेडमिशाली को शीघ्र बदलने के निर्देश दिए. प्राक्कलन बोर्ड में योजना से संबधित स्पष्ट जानकारी लिखने के आदेश भी दिए. स्थानीय ग्रामीण मेराज आलम, मो नईमुद्दीन, सैफ अहमद, शोएब अख्तर, नसीम अख्तर आदि ने अधीक्षण अभियंता को संवेदक कुंदन कुमार द्वारा बरती जा रही अनियमितता से अवगत कराते हुए बताया कि रात के अंधेरे में पश्चिम बंगाल से बेडमिशाली लाकर गिराया जा रहा है. जिसमें पत्थर व बालू की मात्रा बेहद कम होती है जबकि मिट्टी की मात्रा काफी अधिक है. ग्रामीणों ने जब इसकी शिकायत संबधित विभाग के जेई व संवेदक के स्टाफ से की तो इस दिशा में किसी प्रकार का पहल नहीं किया गया. ग्रामीणों ने बताया कि पूरे सड़क से मिट्टी हटा कर दोनों तरफ जमा कर दिया गया. जिससें बारिश के पानी का जमाव सड़क पर बन गया है और लोगों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पर रहा है. अधीक्षण अभियंता संजय कुमार ने स्पष्ट कहा कि सड़क निर्माण में अनियमितता बिल्कुल बर्दास्त नहीं किया जायेगा. यदि आगे ऐसे मामले सामने आते है तो ग्रामीण लिखित शिकायत अवश्य करें. उन्होंने संबधित एसडीओ विकास कुमार को मौके पर सड़क निर्माण से संबंधी आवश्यक निर्देश दिए है. बता दें कि पोठिया प्रखंड में पूर्णिया निवासी संवेदक कुंदन सिंह के द्वारा 11 सड़क व पुल-पुलिया का निर्माण कराया जा रहा है. सभी कार्यस्थलों से गुणवत्ता को लेकर ग्रामीणों की शिकायतें सामने आ रही है. लेकिन विभाग द्वारा ऐसे संवेदकों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं किया जा रहा है, बल्कि जांच के नाम पर खानापूर्ति की जा रही है. चोंचपाड़ा गांव के लोगों ने बताया कि निर्माण कार्य शुरू होते ही संवेदक ने गड़बड़ी शुरू कर दी है. जिससे लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है.

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन