9.750 लीटर शराब जब्त, तस्कर गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

9.750 लीटर शराब जब्त, तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन

पोठिया. अर्राबाड़ी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 9.750 लीटर प्रतिबंधित विदेशी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार को करीब 3 बजे थाना प्रभारी कनक लता को गुप्त सूचना मिली कि रायपुर पंचायत के खरखरी वार्ड संख्या 07 निवासी प्रकाश कुमार बोसाक पिता स्वर्गीय बलराम बोसाक अपने घर में एक नीले रंग के बैग में शराब छिपाकर रखा है. सूचना के सत्यापन के बाद थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ करीब 3:30 बजे आरोपी के घर पहुंचीं. पुलिस को देखते ही एक व्यक्ति भागने का प्रयास करने लगा, जिसे पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पकड़ लिया. पूछताछ में उसने अपनी पहचान प्रकाश बोसाक (उम्र 31 वर्ष) के रूप में बताई. तलाशी के दौरान कमरे में रखे बक्से के ऊपर एक नीले रंग का बैग मिला. बैग की विधिवत जांच करने पर उसमें से ऑफिसर चॉइस इलाइट व्हिस्की (180 एमएल) के 49 पीस बरामद किए गए. दोनों किस्म की शराब मिलाकर कुल 9.750 लीटर विदेशी शराब जब्त की गई. मौके पर मौजूद आरोपी की पत्नी सोनम कुमारी ने बताया कि शराब पश्चिम बंगाल के पंजीपाड़ा से लाकर घर में रखी जाती थी और चोरी-छिपे बेची जाती थी. पुलिस ने बरामद शराब को जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद गिरफ्तार युवक को शुक्रवार को किशनगंज न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. इस संबंध में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. थाना प्रभारी कनक लता ने बताया कि अर्राबाड़ी पुलिस अवैध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखे हुए है. उन्होंने आम लोगों से अपील की कि ऐसी किसी भी अवैध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय पर कार्रवाई की जा सके.

विज्ञापन
अवधेश कुमार

लेखक के बारे में

By अवधेश कुमार

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन