14 वर्षीय लड़का व युवक लापता, प्राथमिकी दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

Updated:
विज्ञापन
14 वर्षीय लड़का व  युवक लापता, प्राथमिकी दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

जांच में जुटी पुलिस

विज्ञापन

किशनगंज सदर थाना क्षेत्र से दो अलग-अलग मामले में नाबालिग लड़के व एक युवक के लापता होने का मामला प्रकाश में आया है. पहले मामले में पहाड़कट्टा थाना क्षेत्र के एक 14 वर्षीय नाबालिग लड़के के लापता होने का मामला प्रकाश में आया है. बच्चे के लापता होने की प्राथमिकी शनिवार को सदर थाने में दर्ज करवाई गई है. लापता नाबालिग लड़का सीमलबारी स्थित अपनी नानी के घर रहकर ही पढ़ाई करता था. शनिवार को जब उसकी नानी के घर वाले उसे स्कूल के लिए जगाने आए तो नाबालिग लड़का घर में नहीं था. घर वालों ने उसकी काफी खोजबीन भी की लेकिन वह नहीं मिला. इसके बाद प्राथमिकी दर्ज करवाने थाना पहुंचे. दूसरी प्राथमिकी सदर थाना क्षेत्र के छैतन टोला निवासी व्यक्ति ने दर्ज करवाई है. दर्ज प्राथमिकी के अनुसार युवक गुफरान आलम 11 जुलाई से घर से लापता है. वह मानसिक रूप से थोड़ा अस्वस्थ है. परिजनों ने अपने रिश्तेदारों के यहां खोजबीन की. इसके बाद युवक के पिता ने शनिवार को सदर थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई. दोनों ही मामले में पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी गई है. सदर थानाध्यक्ष अभिषेक रंजन ने बताया कि नाबालिग लड़के व युवक की बरामदगी के लिए खोजबीन जारी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अवधेश कुमार

लेखक के बारे में

By अवधेश कुमार

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन