ePaper

318 लीटर शराब जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

Updated at : 17 Jul 2025 12:22 AM (IST)
विज्ञापन
318 लीटर शराब जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

318 लीटर शराब जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन

किशनगंज. किशनगंज उत्पाद विभाग के द्वारा लगातार जिले में शराब पीने व शराब तस्करी के विरुद्ध जांच अभियान चलाया जा रहा है. उत्पाद विभाग के द्वारा बड़ी करवाई करते हुए उत्पाद विभाग के उत्पाद निरीक्षक अमृत कुमार गुप्ता अपनी टीम के साथ किशनगंज मुख्यालय के ब्लॉक चौक पर गुप्त सूचना के आधार पर जांच अभियान चलाया. पश्चिम बंगाल से शराब लेकर आ रहे हैं एक कार को रोककर जांच पड़ताल करने पर कार से 234.280 लीटर विदेशी शराब बरामद की गयी तथा एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया. साथ ही कार भी जब्त कर ली गयी. दूसरी ओर बिहार-बंगाल सीमा रामपुर चेकपोस्ट पर सहायक अवर निरीक्षक सतीश कुमार ने अपनी टीम के साथ जांच अभियान चलाया जांच अभियान के दौरान एक टोटो से 84 लीटर विदेशी शराब बरामद करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया. साथ ही टोटो को जप्त कर लिया गया. उत्पाद विभाग के द्वारा कार्रवाई करते हुए दोनों तस्कर का स्वास्थ्य जांच कराकर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन