15 वर्षीय बच्ची ने रमजान नदी में लगायी छलांग

मझीया खिकीर बस्ती निवासी 15 वर्षीय बच्ची का घर मे उसकी मां के साथ विवाद हो गया था. नाराजगी में युवती ने बगल में ही बहने वाली रमजान नदी में छलांग लगा दिया.
किशनगंज.शहर के मझिया में रमजान नदी में सोमवार को एक नाबालिग ने छलांग लगा दी. घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जुट गई. बताया जाता है की मझीया खिकीर बस्ती निवासी 15 वर्षीय बच्ची का घर मे उसकी मां के साथ विवाद हो गया था. नाराजगी में युवती ने बगल में ही बहने वाली रमजान नदी में छलांग लगा दिया. घटना के बाद आसपास के लोग जमा हो गए. एसडीआरएफ को सूचना दी गई एसडीआरएफ टीम के द्वारा तलाशी अभियान चलाया जा रहा है. समाचार लिखे जाने तक बच्ची की तलाश जारी थी. घटना की सूचना मिलने के बाद नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रदेव पासवान, भाजपा जिलाध्यक्ष सुशांत गोप, भाजपा नगर अध्यक्ष अरविंद मंडल भी मौके पर पहुंचे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




