सीमा पर संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलते ही पुलिस व एसएसबी को करें सूचित
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

कुर्लीकोट : कुर्लीकोर्ट क्षेत्र में भारत नेपाल इंडो की सीमा पर सुरक्षा में तैनात एसएसबी के 19वीं वाहिनी के जवानों एवं कुर्लीकोर्ट पुलिस ने स्थानीय ग्रामीणों के साथ लगातार वार्ता कर आपसी तालमेल को और बेहतर करने में लगी है. बैठक का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में सीमा सुरक्षा बल के जवानों एवं पुलिस के […]
विज्ञापन
कुर्लीकोट : कुर्लीकोर्ट क्षेत्र में भारत नेपाल इंडो की सीमा पर सुरक्षा में तैनात एसएसबी के 19वीं वाहिनी के जवानों एवं कुर्लीकोर्ट पुलिस ने स्थानीय ग्रामीणों के साथ लगातार वार्ता कर आपसी तालमेल को और बेहतर करने में लगी है. बैठक का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में सीमा सुरक्षा बल के जवानों एवं पुलिस के साथ असामाजिक तत्वों द्वारा दुर्व्यवहार एवं असहयोग को लेकर आयोजित की गयी थी.
कुर्लीकोर्ट थानाध्यक्ष संजय कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्रामीणों के साथ भारत और नेपाल की सीमा के ग्रामीणों से आपसी रिश्ते को मजबूती प्रदान करना है. ग्रामीणों के घरों से सीधा संबंध होने से किसी भी जरूरतमंद सामानों का भी सहयोग मिलता रहा है. लेकिन, सीमा क्षेत्र से प्रतिबंधित सामानों की आवाजाही पर बिल्कुल रोक लगा दी गयी है.
जिसका पालन करना हमारा कर्तव्य बनता है. सीमा सुरक्षा बल के कुर्लीकोर्ट बीओपी प्रभारी ने बताया कि सीमा की सुरक्षा में तैनात जवान आपके दोस्त हैं ना कि दुश्मन. आपका सहयोग अपेक्षित है. आप सभी जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों और सीमा क्षेत्र के लोगों के सहयोग के बगैर असामाजिक तत्वों पर अंकुश नहीं लगाया जा सकता है. आप सबों का सहयोग अपेक्षित है.
हम सभी आपकी सुरक्षा के लिए 24 घंटे तत्पर है. हमारे जवान आपको सुरक्षा देगी. थानाध्यक्ष कुर्लीकोर्ट संजय कुमार ने कहा कि साथ ही असामाजिक तत्वों एवं किसी प्रकार के संदिग्ध लोगों को देखते ही इसकी सूचना स्थानीय पुलिस प्रशासन और एसएसबी को जरूर दे. लगातार संयुक्त रूप से पुलिस और एसएसबी जवानों द्वारा इंडो नेपाल सीमा पर पेट्रोलिंग जारी है. सीमा क्षेत्र के सभी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है. इस मौके पर स्थानीय ग्रामीणों के अलावे जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










