बारिश के कारण डायवर्सन के ऊपर से बह रहा पानी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
पौआखाली : ठाकुरगंज प्रखंड में हो रही लगातार बारिश के क��रण पिछले तीन दिनों से सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त है़ नदियों के जलस्तर में वृद्धि से इलाके में बने डायवर्सन के ऊपर से जल प्रवाह के कारण संबंधित इलाके के लोगों को फिलहाल मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है. प्रखंड के ही तातपौआ ग्राम पंचायत […]
विज्ञापन
पौआखाली : ठाकुरगंज प्रखंड में हो रही लगातार बारिश के कारण पिछले तीन दिनों से सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त है़ नदियों के जलस्तर में वृद्धि से इलाके में बने डायवर्सन के ऊपर से जल प्रवाह के कारण संबंधित इलाके के लोगों को फिलहाल मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है.
आपके शहर में
विज्ञापन
प्रखंड के ही तातपौआ ग्राम पंचायत अंतर्गत कादोगांव बाजार जाने वाली सड़क में ध्वस्त पुलों के स्थान पर बने डायवर्सन के ऊपर से पानी का प्रवाह जारी है जहां इलाके के लोगों की मुसीबत एक बार फिर से बढ़ गयी है. लोगों को कादोगांव बाजार से नेशनल हाइवे 327 ई मार्ग तक संपर्क करने के लिए नाव परिचालन की मदद लेनी पड़ रही है. गुरुवार के दिन अहले सुबह डायवर्सन में काफी जल जमाव के कारण छोटे छोटे स्कूली बच्चों को अभिभावक नाव के सहारे एक छोर से दूसरे छोर तक पार कराने के लिए मजबूर होना पड़ा है.
हालांकि जिला प्रशासन ने जिले में नदियों के जलस्तर में वृद्धि को ले नाव परिचालन को बंद रखने का निर्देश दिया है, बावजूद नाव परिचालन सेवा बहाल देखने को मिल रही है. उधर कादोगांव स्थित जमुना धार में जलस्तर की वृद्धि से डायवर्सन के ऊपर जमा पानी उस इलाके के लोगों के सामान्य जनजीवन को प्रभावित किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन