बेहतर शिक्षा के लिए नहीं लगाना होगा बैंक का चक्कर
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :02 Aug 2018 5:04 AM (IST)
विज्ञापन

किशनगंज : छात्रों को बेहतर रोजगार परक शिक्षा के लिए बैंक का चक्कर नहीं लगाना होगा़ अब बिहार राज्य शिक्षा वित्त निगम के द्वारा सीधे स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड मुहैया कराया जायेगा़ इस कड़ी में निगम ने जिले में पांच छात्र-छात्राओं को बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड स्वीकृत किया गया है़ बुधवार को डीएम महेंद्र कुमार ने […]
विज्ञापन
किशनगंज : छात्रों को बेहतर रोजगार परक शिक्षा के लिए बैंक का चक्कर नहीं लगाना होगा़ अब बिहार राज्य शिक्षा वित्त निगम के द्वारा सीधे स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड मुहैया कराया जायेगा़ इस कड़ी में निगम ने जिले में पांच छात्र-छात्राओं को बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड स्वीकृत किया गया है़
बुधवार को डीएम महेंद्र कुमार ने अपने कार्यालय वेश्म में स्वीकृति पत्र वितरण किया़ उन्होंने कहा कि अब छात्रों के भविष्य के लिए राज्य सरकार कई कदम उठाये है़ पहले बैंकों के माध्यम से स्वीकृत ऋण का भुगतान होता था़ जिससे कई प्रकार की कठिनाईयों की शिकायत मिलती है़ लेकिन अब बिहार राज्य शिक्षा वित्त निगम के तहत जिला निबंधन सह परामर्श केंद्र से ही आवेदक शिक्षण संस्थान के खाते में शिक्षा ऋण आसानी से पहुंच जायेगी़ वित्त निगम द्वारा सौरभ कुंडू, आदर्श कुमार शर्मा, सुभाष लाल हरिजन, अक्षय कुमार महतो, मो कासीम रजा को ऋण स्वीकृति दिया़ डीआरसीसी मैंनेजर अमरजीत कुमार विश्वासी ने बताया कि शिक्षा वित्त निगम कार्याय में 203 आवेदनों को हस्ताक्षरित किया गया है़
जिसे निगम के स्तर से स्वीकृति दी गयी है़ आवेदक को ई मेल व मैसेज के माध्यम से सूचना भी दिया गया है़ शिक्षा वित्त निगम कार्यालय में आकर आवेदक एग्रीमेंट करेंगे़ शिक्षा ऋण की प्रक्रिया सरल व सहज है़ इस मौके पर जिला योजना पदाधिकारी सह नोडल अधिकारी अमरजीत तिवारी, वित्त शिक्षा निगम के सहायक प्रबंधक राजेश कुमार गुप्ता, डीआरसीसी मैनेजर अरमजीत विश्वासी, छात्र सौरभ कुंडू, सुकमल कुंडू मौजूद थे़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




