खेसारी ने बाढ़ पीड़ितों के लिए जोड़े हाथ, एक्स पर किया रिक्वेस्ट, यूजर्स बोले- भैया, आपलोगों को कोई फर्क नहीं पड़ता

Updated:
विज्ञापन

खेसारी लाल यादव

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Khesari Lal Yadav: बिहार में बाढ़ को लेकर कई जिलों में स्थिति गंभीर बनी हुई है. इस बीच भोजपुरी कलाकार खेसारी लाल यादव ने बाढ़ पीड़ितों के लिए सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया. इस दौरान उन्होंने मदद के लिए रिक्वेस्ट किया.

विज्ञापन

Khesari Lal Yadav: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के कलाकार खेसारी लाल यादव एक बार फिर चर्चा में हैं. बिहार में बाढ़ की स्थिति को लेकर उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया. इसमें उन्होंने बाढ़ पीड़ितों के लिए मदद की मांग की. साथ ही बाढ़ की स्थिति और उसके कवरेज को लेकर खेसारी लाल यादव ने चिंता और दुख जाहिर किया.

विज्ञापन

एक्स पोस्ट के बाद चर्चा में खेसारी

इस पोस्ट को शेयर करने के बाद खेसारी लाल यादव चर्चा में आ गए हैं. खेसारी लाल यादव के पोस्ट में बाढ़ पीड़ितों की मदद से ज्यादा मीडिया कवरेज को मुद्दा बनाने पर यूजर्स नाराज हो गए. पोस्ट के कमेंट बॉक्स में यूजर्स ने कई तरह की बातें भी लिखीं. किसी ने छपरा जाकर पूरी स्थिति देखने की बात लिखी तो किसी ने कोई फर्क नहीं पड़ने की बात लिखी.

खेसारी ने एक्स पोस्ट में क्या लिखा?

खेसारी लाल यादव ने एक्स पोस्ट में लिखा, 'बिहार में बाढ़ आई है… बस फर्क इतना है कि हर बार के जैसे खबरों में कम है. बिहार को भूलिए मत'. आगे भोजपुरी एक्टर ने यह भी लिखा, 'बाढ़ में सिर्फ घर नहीं डूबते, किसी की पूरी जिंदगी डूब जाती है. आज हमारे लोगों को हमारी आवाज भी चाहिए और हमारी मदद भी. आगे आइये, हाथ जोड़ के निवेदन है'.

यूजर्स ने पोस्ट पर क्या रिप्लाई दिया?

खेसारी लाल यादव के पोस्ट पर कई यूजर्स ने कमेंट किए. एक ने लिखा, बउवा, चाचा से पूछना चाहिए कि इतने साल बिहार की राजनीति किए तब भी बिहार में बाढ़ के लिए कुछ भी नहीं किए. अपने परिवार का तो खूब ध्यान रखा. आज कम से कम नीतीश जी के समय में बिहार में सड़क, पुल और दूसरी सुविधाओं का विकास तो हुआ है. पहले तो ऐसी हालत थी कि सही से खबर तक नहीं मिलती थी कि कौन मरा और कौन जिंदा है. बाकी जमीन पर उतरकर देखिए, हम लोग जनता के साथ हमेशा खड़े हैं. इस बात को यूजर ने भोजपुरी भाषा में लिखा था.

Image

दूसरे यूजर ने लिखा, प्लीज भैया इन लोगों को कृपया मदद कीजिए. इन लोगों को बहुत दुख होता है. हर बार यही होता है बिहार में. पता नहीं कब यह सब सही होगा. पता नहीं कब कोई ऐसा आएगा जो यह सब पर ध्यान देगा. एक अन्य यूजर ने लिखा, भैया आपलोग को कोई फर्क नहीं पड़ता है बाढ़ से इसलिए कोई हेल्प करने नहीं आता है. अगर पड़ता है तो पिछले 20 साल से गवर्मेंट को चेंज क्यों नहीं करते हैं ये लोग. एक और यूजर ने छपरा आने को लेकर लिखा, रउरा कहां बनी देवता छपरा में जाके देख ली भैया एक बार.

Also Read:इन LPG उपभोक्ताओं को 14 सितंबर के बाद नहीं मिलेगी सब्सिडी, नुकसान से है बचना तो फटाफट कर लें ये काम

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन