एक सप्ताह के अंदर शुरू होगा मटिहानी-एकनिया पुल का काम: विधायक

Updated:
विज्ञापन
एक सप्ताह के अंदर शुरू होगा मटिहानी-एकनिया पुल का काम: विधायक

2 करोड़ 44 लाख रुपये से होगा पुल निर्माण का कार्य

विज्ञापन

2 करोड़ 44 लाख रुपये से होगा पुल निर्माण का कार्य खगड़िया. सदर विधायक बबलू कुमार मंडल ने रविवार को मानसी के मटिहानी-एकनिया के बीच गंडक नदी पर बन रहे पुल का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान ग्रामीण कार्य विभाग कार्यपालक अभियंता देवेंद्र नाथ और यदुवंशम कंस्ट्रक्शन के संवेदक भी मौजूद थे. पुल निरीक्षण के दौरान सदर विधायक ने कार्यपालक अभियंता से बीते साथ वर्षों से निर्माणाधीन पुल की विस्तृत जानकारी ली. इस दौरान कार्यपालक अभियंता ने बताया कि पुल का कार्य अब तक 2 संवेदक छोड़ कर जा चुके हैं. उन्होंने बताया कि दोनों संवेदक का सिक्यूरिटी जब्त किया गया है. सारी प्रक्रिया पूरी करते हुए इस कार्य के लिए फिर से टेंडर कर यदुवंशम कंस्ट्रक्शन को कार्य सौंपा गया है. उन्होंने बताया कि 2 करोड़ 44 लाख से पुल निर्माण का कार्य कंस्ट्रक्शन कंपनी को करना है. विधायक ने कार्यपालक अभियंता से तेज गति में कार्य शुरू करवाने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि हर कीमत पर एक सप्ताह के अंदर निर्माण कार्य शुरू करवाएं. क्योंकि आने वाले समय में जब नदी का पानी बढ़ेगा तो कार्य करने में फिर परेशानी होगी. कार्यपालक अभियंता ने जल्द से जल्द कार्य शुरू करवाने की बात कही. मौके पर जदयू के कार्यकारी जिलाध्यक्ष राज कुमार फोगला, जिला महासचिव राजीव रंजन, जदयू के जिला कोषाध्यक्ष संदीप केडिया सहित दर्जनों लोग मौजूद थे.

विज्ञापन
Rajkishore Singh

लेखक के बारे में

By Rajkishore Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन