गंगा स्नान के दौरान नयागांव सीढ़ी गंगा घाट पर डूबने से बुजुर्ग महिला की मौत
कुछ देर बाद स्थानीय लोगों की मदद से महिला को पानी से बाहर निकाला गया
परबत्ता. प्रखंड क्षेत्र के नयागांव सीढ़ी गंगा घाट पर गंगा स्नान के दौरान डूबने से बुजुर्ग महिला की मौत हो गयी. मृतका की पहचान जोरावरपुर पंचायत के नयागांव शिरोमणी टोला वार्ड संख्या 8 निवासी नित्यानंद राय की 70 वर्षीय पत्नी सरोजनी देवी के रूप में हुई है. बताया जाता है कि सरोजनी देवी नियमित गंगा स्नान करने नयागांव सीढ़ी घाट जाती थी. शुक्रवार को स्नान के दौरान अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया. वह गहरे पानी में चली गयी. घटना के बाद घाट पर मौजूद लोगों ने शोर मचाया. बुजुर्ग महिला को बचाने का प्रयास किया, लेकिन पानी की गहराई अधिक होने के कारण सफल नहीं हो सके. कुछ देर बाद स्थानीय लोगों की मदद से महिला को पानी से बाहर निकाला गया. तब तक उनकी मौत हो चुकी थी. जोरावरपुर पंचायत के पूर्व मुखिया प्रतिनिधि शंकर सिंह ने बताया कि सरोजनी देवी गंगा स्नान करने के लिए घाट पर आई थी. स्नान के दौरान डूब गयी. घटना की जानकारी प्रशासन को भी दी गयी. शव को गंगा से बाहर निकालकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है. स्थानीय प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि गंगा घाटों पर स्नान करते समय विशेष सावधानी बरतें, खासकर बुजुर्ग और कमजोर लोगों को गहरे पानी में जाने से बचना चाहिए. ताकि इस तरह की दुखद घटनाओं से बचा जा सके.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए