पत्नी ने प्रेमी से मिलकर पति की कर दी हत्या

Updated:
विज्ञापन

पत्नी ने प्रेमी से मिलकर पति की कर दी हत्या

विज्ञापन

प्रतिनिधि, चौथम

थाना क्षेत्र के तेलौंछ पंचायत के फकीर टोला में गुरुवार की शाम नवविवाहिता ने पति की चाकू घोंपकर हत्या कर दी. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. बताया जाता है कि तेलौंछ पंचायत के फकीर टोला निवासी रज्जाक के पुत्र युसुफ (21) की शादी छह जुलाई को हुई थी. घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष सत्यव्रत सिंह, एएसआई सुरेंद्र महतो व पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. मृतक युसुफ के भाई अकरम शाह ने बताया की भाभी चाकू घोंपकर भाई की हत्या कर दी है. उन्होंने कहा कि बड़े भाई युसुफ का निकाह समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र के लाढ़ तापल्या वार्ड संख्या दो निवासी अकबर साह की पुत्री गजाला साह के साथ बीते 6 जुलाई को हुई थी. निकाह के बाद से ही उसकी पत्नी अपने प्रेमी फुफेरे भाई शाहीद से मोबाइल पर घंटों बात करती थी. जिसका पता उसके पति युसुफ को चल गया था. युसुफ द्वारा पत्नी के हरकत का विरोध किया जा रहा था. लेकिन वह प्रेमी से घंटों बात करती रहती थी. उक्त बातों को लेकर पति-पत्नी के बीच झगड़े होते रहते थे. इसी बात को लेकर युसुफ की पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर उसके भाई की हत्या कर दी. थानाध्यक्ष सत्यव्रत सिंह ने बताया कि मामले को लेकर मृतक के भाई द्वारा आवेदन दिया गया है. आवेदन के आलोक में मृतक की पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन