वृंदाहा फॉल में डूबे जहानाबाद के छात्र का 36 घंटे बाद भी सुराग नहीं: NDRF के न पहुंचने से परिजनों का हंगामा; स्थानीय गोताखोर बेबस

Updated:
विज्ञापन

फोटो- वृंदाहा वाटर फॉल में छात्र के डूबने के दूसरे दिन जुटी भीड़ | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

वृंदाहा वाटर फॉल में नहाने गए जहानाबाद के 14 वर्षीय छात्र सागर कुमार का 36 घंटे बाद भी कोई सुराग नहीं मिला है. स्थानीय गोताखोरों की मदद से लगातार खोजबीन जारी है, लेकिन अब तक कोई सफलता हाथ नहीं लगी है. एनडीआरएफ टीम के आने में देरी से परिजनों की चिंता बढ़ गई है.

विज्ञापन

खगड़िया झुमरीतिलैया. तिलैया थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रसिद्ध वृंदाहा वाटर फॉल में नहाने के दौरान डूबे जहानाबाद निवासी 14 वर्षीय छात्र सागर कुमार का गुरुवार को दूसरे दिन भी कोई सुराग नहीं मिल सका. स्थानीय गोताखोरों की मदद से दिनभर उसकी खोजबीन की गयी, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी. दो दिनों से बच्चे का पता नहीं चलने से परिजन परेशान हैं.

विज्ञापन

स्थानीय गोताखोरों ने दिनभर चलाया खोज अभियान

घटना के बाद से ही स्थानीय गोताखोरों की मदद से वाटर फॉल और आसपास के गहरे पानी में छात्र की तलाश की जा रही है. गुरुवार को भी गोताखोरों ने कई स्थानों पर खोजबीन की, लेकिन छात्र का पता नहीं चल पाया. घटनास्थल पर एसडीपीओ प्रमोद कुमार केसरी, तिलैया थाना प्रभारी विनय कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे और खोज अभियान की स्थिति की जानकारी ली.

एनडीआरएफ नहीं पहुंचने से परिजनों में नाराजगी

छात्र के पिता राजेश प्रसाद ने एनडीआरएफ की टीम को जल्द मौके पर बुलाने में देरी को लेकर नाराजगी जतायी. पुलिस प्रशासन की ओर से बुधवार की देर शाम एनडीआरएफ टीम के कोडरमा पहुंचने की संभावना जतायी गयी थी, लेकिन गुरुवार की शाम तक टीम के नहीं पहुंचने से परिजनों की चिंता बढ़ गयी. एसडीपीओ प्रमोद कुमार केसरी ने बताया कि बच्चे की लगातार खोजबीन की जा रही है. उन्होंने कहा कि एनडीआरएफ की टीम घटनास्थल के लिए निकल चुकी है और जल्द पहुंचने की संभावना है.

वृंदाहा वाटर फॉल में छात्र की दूसरे दिन भी होती रही तलाश़ | Prabhat Khabar Network
फोटो- वृंदाहा वाटर फॉल में छात्र की दूसरे दिन भी होती रही तलाश़ | Prabhat Khabar Network

छह बच्चों और एक बच्ची के साथ वाटर फॉल पहुंचे थे

जानकारी के अनुसार जहानाबाद के कंदौर हुलासगंज निवासी कोचिंग संचालक राकेश कुमार केसरी अपने कोचिंग के करीब छह बच्चों और अपनी एक बच्ची के साथ बुधवार की सुबह कोडरमा पहुंचे थे. सभी ट्रेन से कोडरमा स्टेशन पहुंचे और वहां से ऑटो रिजर्व कर वृंदाहा वाटर फॉल गये थे. वाटर फॉल के समीप सभी बच्चे स्नान कर रहे थे. इसी दौरान नौवीं कक्षा के छात्र सागर कुमार का पैर फिसल गया और वह चट्टान के नीचे गहरे पानी में चला गया. इसके बाद तिलैया पुलिस की मदद से तत्काल उसकी खोजबीन शुरू की गयी, लेकिन उसका पता नहीं चल पाया.

दूसरे दिन भी नहीं मिली सफलता

बुधवार को घटना के बाद शुरू हुई खोजबीन गुरुवार को भी जारी रही. स्थानीय गोताखोरों ने पानी के भीतर और आसपास के हिस्सों में तलाश की, लेकिन छात्र का कोई सुराग नहीं मिला. परिजन लगातार घटनास्थल पर डटे रहे और बच्चे के सुरक्षित मिलने की उम्मीद लगाए हुए हैं.

खतरे वाले क्षेत्र में जाने से हुआ हादसा

बताया जा रहा है कि बारिश के मौसम में वृंदाहा वाटर फॉल में पानी का बहाव तेज रहता है. ऐसे में जिला प्रशासन की ओर से पहले ही खतरनाक क्षेत्र में लोगों के प्रवेश को रोकने के लिए पिलरिंग कर लोहे की जंजीर लगायी गयी है. स्थानीय जानकारी के अनुसार घटना के दिन लोग जंजीर पार कर आगे बढ़ गये थे. इसी दौरान चट्टान के पास पैर फिसलने से छात्र गहरे पानी में चला गया. घटना के बाद एक बार फिर वाटर फॉल के संवेदनशील और खतरनाक हिस्सों में सुरक्षा व्यवस्था तथा लोगों की आवाजाही को लेकर सवाल उठ रहे हैं.

इसे भी पढ़ें: सम्राट चौधरी ने मुंगेर से दबाया बटन, सीधे 1.05 करोड़ लोगों के अकाउंट में आए 1100 रुपये, ऐसे चेक करें अपना बैलेंस

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन