बच्चे को बचाने में ऑटो सवार दो लोग जख्मी, एक रेफर

Updated:
विज्ञापन

ऑटो पर सवार दो लोग जख्मी हो गया. स्थानीय लोगों की मदद से जख्मी लोगों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया.

विज्ञापन

खगड़िया. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहीमपुर एनएच 31 पर सड़क दुर्घटना में ऑटो सवार दो लोग जख्मी हो गया. गंभीर रूप से जख्मी को भागलपुर रेफर कर दिया गया. घटना सोमवार दोपहर की बतायी जा रही है. बताया जाता है कि रहीमपुर छर्रापट्टी गांव के वार्ड संख्या 12 निवासी स्व. उदय प्रताप सिंह के पुत्र ब्रजेश प्रसाद सिंह ऑटो पर सवार होकर परबत्ता जा रहा था. इसी दौरान एनएच 31 पर बच्चे को बचाने के दौरान ऑटो अनियंत्रित हो गया. ऑटो पर सवार दो लोग जख्मी हो गया. स्थानीय लोगों की मदद से जख्मी लोगों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर गंभीर रूप से जख्मी ब्रजेश को भागलपुर बेहतर इलाज के लिए भेज दिया. लोगों ने घटना की जानकारी परिजनों को दी.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन