मानसी में अनियंत्रित ट्रक ने जदयू नेता के भाई को रौंदा, मौत

Updated:
विज्ञापन

एनएच 31 पर चुकती ओवर ब्रिज के पश्चिम हुई घटना

विज्ञापन

एनएच 31 पर चुकती ओवर ब्रिज के पश्चिम हुई घटना खगड़िया. मानसी थाना क्षेत्र के एनएच 31 पर चुकती ओवर ब्रिज के पश्चिम जदयू नेता के भाई को अनियंत्रित ट्रक ने रौंद दिया, जिसके कारण उनकी मौत घटना स्थल पर हो गयी. जदयू नेता सुशांत यादव ने बताया कि जदयू के पूर्व महासचिव अरुण यादव के भाई को अनियंत्रित ट्रक की ठोकर से मौत हो गयी है. शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराया गया. मालूम हो कि जदयू नेता के किसान भाई शंभू यादव प्रतिदिन की तरह रविवार को भी खेत से लौट रहे थे. चुकती ओवर ब्रिज के पश्चिम अनियंत्रित ट्रक ने पीछे से रौंद दिया. घटना की जानकारी मिलते ही लोगों की भीड़ जमा हो गयी. लोगों ने पुलिस को सूचना दी. मानसी पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर शव पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. अस्पताल में मृतक शंभू यादव के पुत्र गुलशन व सानू यादव, जदयू नेता सुशांत यादव, पूर्व प्रखंड प्रमुख बलवीर चांद, सुबोध यादव, बबलू यादव, अमर राय, विक्रम यादव सहित दर्जनों लोग शव का पोस्टमार्टम कराने पहुंचे थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन