सोनडीहा में तीन दिनों से बिजली है गुल, उपभोक्ता परेशान

Updated:
विज्ञापन

सोनडीहा में तीन दिनों से बिजली है गुल, उपभोक्ता परेशान

विज्ञापन

प्रतिनिधि, पसराहा थाना क्षेत्र के सोनडीहा गांव के वार्ड संख्या 16 का ट्रांसफॉर्मर खराब हो गया. जिसके कारण क्षेत्र के बिजली उपभोक्ता काफी परेशान हैं. बिजली उपभोक्ताओं ने बताया कि बीते तीन दिन से ट्रांसफार्मर खराब है. स्थानीय वार्ड सदस्य विनोद कुमार, पंसस जयचंद्र कुमार सहित दर्जनों उपभोक्ताओं ने बताया कि तीन दिनों ट्रांसफार्मर खराब है. गर्मी का मौसम है, उमस भरी गर्मी से बच्चों को काफी परेशानी होती है. बिजली विभाग के कनीय अभियंता गौरव कुमार ने बताया कि नया ट्रांसफार्मर लगा दिया गया है. चार्ज होने के बाद उपभोक्ताओं के लिए विद्युत सप्लाई कर दिया जायेगा. मौके पर पंकज कुमार,ध्रुब यादव,अभिषेक कुमार,पल्लव प्रिंस, निखिल कुमार,वीरचन्द्र कुमार,डिंपल कुमार सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन