शिक्षकों को शीघ्र मिले प्रोन्नति का लाभ: सुधीर

Updated:
विज्ञापन

विशिष्ट शिक्षकों को अब तक प्रोन्नति का लाभ नहीं मिलने पर असंतोष गहराता जा रहा है

विज्ञापन

प्राथमिकता से लगा देंगे सर चौथम. विशिष्ट शिक्षकों को अब तक प्रोन्नति का लाभ नहीं मिलने पर असंतोष गहराता जा रहा है. प्राथमिक शिक्षक महासंघ (गोपगुट) के चौथम प्रखंड अध्यक्ष सुधीर कुमार ने शिक्षा विभाग और बिहार सरकार से शिक्षक हित में शीघ्र सकारात्मक पहल करने की मांग की है. उन्होंने कहा कि बिहार में लगभग सभी नियोजित शिक्षक-शिक्षिकाएं दक्षता परीक्षा व उसके बाद सक्षमता परीक्षा उत्तीर्ण कर विशिष्ट शिक्षक का दर्जा प्राप्त कर चुके हैं. कई शिक्षक 15 से 20 वर्षों की सेवा दे चुके हैं. उन्होंने मांग रखी कि कक्षा एक से पांच के शिक्षकों को कक्षा छह से आठ में प्रोन्नति दी जाय. वहीं कक्षा छह से आठ के शिक्षकों को प्रधानाध्यापक के पद पर पदोन्नत किया जाय. कक्षा नौ से 12 के शिक्षकों को उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक के पद पर प्रोन्नति प्रदान की जाय. सुधीर कुमार ने कहा कि अन्य विभागों की तरह शिक्षकों को भी सरकारी सेवा नियमावली के तहत प्रोन्नति का अधिकार मिलना चाहिए. इससे न केवल शिक्षकों का मनोबल बढ़ेगा. बल्कि शिक्षा व्यवस्था भी और अधिक सुदृढ़ होगी.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन