अनियमितता मामले में सदर अस्पताल के प्रधान लिपिक स्थानांतरित

Updated:
विज्ञापन

अनियमितता मामले में सदर अस्पताल के प्रधान लिपिक स्थानांतरित

विज्ञापन

खगड़िया. अनियमितता मामले में सदर अस्पताल के प्रधान लिपिक कृष्ण कुमार को स्थानांतरित कर दिया गया. सिविल सर्जन डॉ रामेंद्र कुमार ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से लिपिक कृष्ण कुमार को अधीक्षक/उपाधीक्षक कार्यालय सदर अस्पताल के कार्य से मुक्त कर दिया. पत्र निर्गत की तिथि के दो दिनों के अंदर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोगरी में कार्य करने का आदेश दिया गया. वहीं अधीक्षक/उपाधीक्षक कार्यालय में निर्वाध गति से कार्य संचालन के लिए सीएससी परबत्ता के लिपिक गौरव कुमार को योगदान करने का आदेश दिया गया. सिविल सर्जन ने आदेश में कहा कि बीते 26 दिसंबर 2025 को उपाधीक्षक कार्यालय का निरीक्षण अपर समाहर्ता विजयंत, वरीय उपसमाहर्ता प्रवीण कुमार द्वारा किया गया. निरीक्षण के दौरान लिपिक कृष्ण कुमार द्वारा की गयी अनियमितता सामने आया था. बताया गया लिपिक कृष्ण कुमार द्वारा एक सप्ताह से अधिक की अवधि व्यतीत हो जाने के बावजूद अधोहस्ताक्षरी को स्पष्टीकरण समर्पित नहीं किया गया. स्पष्टीकरण का लिपिक द्वारा जवाब नहीं देना किसी भी परिस्थिति में स्वीकार्य नहीं है. इसलिए प्रशासनिक दृष्टिकोण से कृष्ण कुमार लिपिक को सदर अस्पताल के कार्य से मुक्त कर दिया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन