बाढ़ प्रभावित लोगों में राहत सामग्री किया गया वितरण

Updated:
विज्ञापन

पीड़ित को राहत सामग्री देते सीओ मो. आमिर हुसैन | Prabhat Khabar Network

गोगरी में बाढ़ से प्रभावित लोगों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया गया. डीएम के निर्देश पर सीओ ने पहुंचकर जरूरतमंदों को सरकारी मदद पहुंचाई. खास तौर पर महिलाओं की गुहार पर यह कदम उठाया गया.

विज्ञापन

गोगरी (खगड़िया). प्रखंड के बन्नी पंचायत के वार्ड 18 के निचले इलाके में बसे बाढ़ प्रभावित आबादी के बीच शनिवार को राहत सामग्री का वितरण किया गया. डीएम विक्रम विरकर के निर्देशानुसार गोगरी सीओ मो. आमिर हुसैन ने सूचीबद्ध बाढ़ प्रभावित लोगों के बीच राहत सामग्री शनिवार को वितरण किया. बाढ़ प्रभावित लोगों में खासकर महिलाओं ने बीते दिन डीएम से राहत को ले गुहार लगाया था. डीएम ने गोगरी से लेकर बन्नी तक बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया और स्थानीय पदाधिकारियों से राहत कार्यक्रम चलाने का निर्देश दिया था.

आपके शहर में

विज्ञापन

करीब सौ लोगों अति प्रभावित रूप से किये गये थे सूचिबद्ध

बाढ़ प्रभावित लाभार्थी ने बताया कि करीब सौ लोगों को अति प्रभावित रूप से सूचीबद्ध किया गया था. जिसमें शनिवार को दो दर्जन से अधिक लोगों के बीच सरकार के द्वारा दिए जाने वाली राहत सामग्री का वितरण किया गया.सीओ आमिर हुसैन ने बताया की सभी सूचीबद्ध किये गए पीड़ितों को राहत सामग्री दिया जायेगा.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन