देसी शराब फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, तस्कर गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
देसी शराब फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, तस्कर गिरफ्तार

पुलिस ने एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है

विज्ञापन

अलौली. प्रखंड के बहादुरपुर थाना क्षेत्र के छिलकौड़ी पंचायत में शनिवार को शराब फैक्ट्री का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है. साथ ही महुआ शराब बरामद व सैकड़ों लीटर जावा को नष्ट किया है. थाना क्षेत्र के छिलकौड़ी पंचायत के मछड़ा गांव के वार्ड संख्या 12 निवासी देवेन्द्र मुखिया के पुत्र मुकेश कुमार को पुलिस ने देसी चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार किया है. पुलिस ने मौके से 22 लीटर देसी चुलाई शराब, 1 गैस सिलेंडर, 1 चूल्हा, 2 एल्यूमिनियम की पत्तियां, 1 पाइप सहित लगभग एक हजार लीटर जावा महुआ बरामद किया है. थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि अवैध शराब निर्माण को लेकर लगातार छापेमारी की जा रही है. देशी शराब व सामग्री को बरामद किया गया है. जावा को वहीं नष्ट कर दिया गया है. गिरफ्तार युवक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया अपनाई जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर सिंह

लेखक के बारे में

By राजकिशोर सिंह

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन