ePaper

घटना के 24 घंटे बाद भी डुमरी पुल से कोसी नदी में छलांग लगाये नवदंपती का नहीं मिला सुराग

Updated at : 20 Feb 2026 9:52 PM (IST)
विज्ञापन
घटना के 24 घंटे बाद भी डुमरी पुल से कोसी नदी में छलांग लगाये नवदंपती का नहीं मिला सुराग

घटना के 24 घंटे बाद भी डुमरी पुल से कोसी नदी में छलांग लगाये नवदंपती का नहीं मिला सुराग

विज्ञापन

लदौर. थाना क्षेत्र के डुमरी पुल से स्टंट के साथ सेल्फी लेने के दौरान कोसी नदी में छलांग लगाये नवदंपती का घटना के 24 घंटे बाद भी सुराग नहीं मिला. घटना की सूचना पर शुक्रवार की सुबह करीब छह बजे ही एसडीआरएफ टीम घटनास्थल पहुंचकर कोसी नदी में लापता हुए नवदंपती की तलाश शुरू कर दी एवं देर शाम तक कोई सुराग नहीं मिलने पर एसडीआरएफ टीम शनिवार की सुबह से फिर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी रखने की बात बताये. तेलिहार के पंसस प्रतिनिधि श्रवण चौधरी ने बताया कि शनिवार की सुबह से एसडीआरएफ की टीम के साथ-साथ स्थानीय तैराकों की टीम बटन (महाजाल) से कोसी नदी में उसकी तलाश की जायेगी. वही के दूसरे दिन मृतक दंपती रूपेश व इसकी पत्नी मंचन कुमारी के परिजन घटनास्थल पहुंचकर कई घंटे तक रोते बिलखते उन दोनों के कोसी नदी से सकुशल बरामदगी की उम्मीद में टकटकी लगाए रहे. लेकिन देर शाम तक नवदंपती का कोई सुराग नहीं मिला. इस संबंध में युवक के चचेरे भाई रमेश कुमार ने बताया कि गत गुरुवार की अपराह्न मृतक मेरे चाचा सकलदेव सिंह के 27 वर्षीय पुत्र रूपेश कुमार तीन भाई में संझला है, इसके बड़े भाई मुकेश कुमार अपनी पत्नी एवं बच्चों व छोटे भाई अविवाहित अखिलेश कुमार समेत मां रामिया देवी एवं पिता सकलदेव सिंह के साथ संयुक्त रूप से रह रहे थे. घटना के दिन पीड़ित दंपती आधार कार्ड बनवाने घर से निकले, उसराहा चौक से रमेश कुमार ने ही दोनों पति पत्नी को डुमरी पुल के मध्य सटे केबल ब्रिज पर छोड़ा, इसके बाद दंपती रोमांटिक मुड में सेल्फी ले रहे थे. लेकिन अचानक क्या हुआ कि नवदंपती ने कोसी नदी में छलांग लगा दी यह लोगों के बीच अनसुलझी पहेली बनी हुई है. बहरहाल घटना के दूसरे दिन एसडीआरएफ टीम डुमरी पुल से लेकर बलैठा पंचायत के नवटोलिया गांव तक खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला. ग्रामीणों ने बताया कि मृतक रूपेश की शादी आठ माह पूर्व ही माली विष्णुपुर गांव निवासी उमेश सिंह की 23 वर्षीय पुत्री मंचन कुमारी के साथ हुई थी.

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन