सुबह शाम ठंड, दिन मिल रही राहत
सुबह शाम ठंड, दिन मिल रही राहत
गोगरी. अनुमंडल क्षेत्र व आसपास के इलाकों में बुधवार की अहले सुबह मौसम ने एक बार फिर करवट ली. शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक कोहरा छाया रहा, जिससे सड़कों पर दृश्यता कम हो गयी. सुबह की ठंड व कोहरे के कारण आम जनजीवन की रफ्तार धीमी दिखी. स्कूल जाने वाले बच्चों, दफ्तर निकलने वाले कर्मचारियों और सुबह की सैर पर निकले लोगों को कोहरे और ठंडी हवा का सामना करना पड़ा. दिन चढ़ने के साथ कोहरा धीरे-धीरे छंटा और आसमान में हल्के से माध्यम बादल छाए रहे, लेकिन शाम होते ही अनुमंडल क्षेत्र में फिर से ठंड का असर दिखने लगा. दोपहर तक मौसम अपेक्षाकृत साफ रहा और तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गयी. अगले 24 घंटे में दिन के तापमान में वृद्धि कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक विपुल कुमार मंडल ने बताया कि अगले 24 घंटे में दिन के तापमान में मामूली वृद्धि होने की संभावना है, जबकि रात के तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जा सकती है. उन्होंने बताया कि इस दौरान आसमान में हल्के से माध्यम बादल छाए रहेंगे, जिससे ठंड और गर्मी का मिला-जुला असर महसूस होगा. पछुआ हवा 4 से 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने का अनुमान है, जो सुबह और शाम के समय ठंड का एहसास बढ़ा सकती है. किसानों पर पड़ रहा है बदलाव का असर मौसम में हो रहे इस बदलाव का असर किसानों पर भी पड़ रहा है. कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि वर्तमान मौसम गेहूं, मक्का और सब्जी की पों के लिए अनुकूल है, लेकिन सुबह के कोहरे के कारण खेतों में नमी बढ़ सकती है. ऐसे में किसानों को फसलों की नियमित निगरानी करने की सलाह दी गयी है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए