शराब के साथ दुध विक्रेता गिरफ्तार, भेजा जेल

उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
बेलदौर. थाना क्षेत्र के पचौत पंचायत के बड़ी भरना गांव में गुप्त सूचना पर पुलिस ने दो लीटर देसी शराब के साथ एक दुध विक्रेता को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपित से आवश्यक पूछताछ कर पुलिस ने बुधवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया. गिरफ्तार शराब कारोबारी की पहचान पचौत पंचायत के बड़ी भरना गांव निवासी सियाराम मंडल के रूप में हुई. ग्रामीणों ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित दूध बेचने के साथ साथ शराब की भी बिक्री करता है. गुप्त सूचना पर पुलिस ने उसे दो लीटर देसी शराब के साथ उसे गिरफ्तार किया. इस संबंध में थानाध्यक्ष परेद्र कुमार ने बताया कि 2 लीटर देसी शराब के साथ एक दुध विक्रेता को गिरफ्तार किया गया है. उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




