दिव्यांग शिविर में जांच बाद प्राथमिकता के आधार पर दिया जायेगा अंक

Updated:
विज्ञापन
दिव्यांग शिविर में जांच बाद प्राथमिकता के आधार पर दिया जायेगा अंक

दिव्यांग शिविर में जांच बाद प्राथमिकता के आधार पर दिया जायेगा अंक

विज्ञापन

खगड़िया. सदर अस्पताल परिसर स्थित कोविड अस्पताल में गुरुवार दिव्यांग शिविर लगाया गया. शिविर में दिव्यांगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया. हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. अभय कुमार ने बताया कि शिविर मेंआंख, कान व गले सहित शारीरिक रूप दिव्यांग लोगों का जांच किया गया. जांच के बाद मेडिकल बोर्ड में शामिल ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. विद्यानंद सिंह और नेत्र विशेषज्ञ डॉ. जयकांत कुमार के पास रेफर किया गया. उन्होंने बताया कि लाभार्थियों को उनकी प्राथमिकता के आधार पर दिए गए अंकों के मूल्यांकन बाद जांच के दूसरे दिन प्रमाणपत्र निर्गत किए जाने का प्रावधान है. बताया कि शिविर में नेत्र विशेषज्ञ, मेडिसिन विशेषज्ञ के अलावे ईएनटी विशेषज्ञ भी शामिल होते हैं. उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण में दर्जनों महिला, पुरूष, बच्चों का जांच किया गया. जिसमें गुड़िया कुमारी, नीतीश कुमार, मिष्टि कुमारी, आलिया, मिथुन कुमार,कमली कुमारी, संजय पंडित, मणिकांत कुमार,सोनम कुमारी, मोनिका कुमारी, रविंद्र कुमार साह , प्रीतम कुमार और दिव्यांशु कुमार का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया.

विज्ञापन
Rajkishore Singh

लेखक के बारे में

By Rajkishore Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन