रात्रि में एसपी का गोगरी थाना पर औचक निरीक्षण, त्वरित सुनवाई और अपराध नियंत्रण के दिये निर्देश

Updated:
विज्ञापन

Khagaria SP Surprise Inspection: खगड़िया के एसपी भानु प्रताप सिंह ने देर रात गोगरी थाना का औचक निरीक्षण किया. फरियादियों की त्वरित सुनवाई, अपराध नियंत्रण और शराब तस्करी पर सख्ती के निर्देश दिए.

विज्ञापन
Khagaria SP Surprise Inspection: जिले के पुलिस अधीक्षक भानु प्रताप सिंह ने मंगलवार की देर रात करीब 9 बजे गोगरी थाना का औचक निरीक्षण किया. अचानक हुए इस निरीक्षण से थाना परिसर में पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों के बीच हलचल मच गई. हालांकि एसपी करीब 10 मिनट तक ही थाना परिसर में रहे, लेकिन इस दौरान उन्होंने थाना की कार्यप्रणाली और कानून-व्यवस्था से जुड़े विभिन्न पहलुओं की गहन समीक्षा की.

निरीक्षण के दौरान एसपी ने सर्किल इंस्पेक्टर कार्यालय, थानाध्यक्ष कक्ष, थाना परिसर तथा आवासीय परिसर का जायजा लिया. उन्होंने थाना में उपलब्ध व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए.

फरियादियों की शिकायतों का हो त्वरित निष्पादन

एसपी भानु प्रताप सिंह ने गोगरी थानाध्यक्ष अरबिंद कुमार को निर्देश दिया कि थाना आने वाले प्रत्येक फरियादी की शिकायत को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना जाए. उन्होंने कहा कि शिकायतों का त्वरित, निष्पक्ष और पारदर्शी निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम लोगों का पुलिस पर विश्वास और अधिक मजबूत हो. उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों को जनता के प्रति सहयोगात्मक और सौहार्दपूर्ण व्यवहार अपनाने का भी निर्देश दिया.

अपराध नियंत्रण और शराब तस्करी पर सख्ती के निर्देश

निरीक्षण के दौरान एसपी ने स्पष्ट कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने में किसी भी प्रकार की लापरवाही या कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने नियमित पुलिस गश्ती को और प्रभावी बनाने, अपराध नियंत्रण पर विशेष निगरानी रखने तथा सीमावर्ती क्षेत्रों में शराब तस्करी पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

इसके अलावा उन्होंने क्षेत्र में संचालित किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाने तथा संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए.

कई पुलिस पदाधिकारी रहे मौजूद

इस अवसर पर गोगरी थानाध्यक्ष अरबिंद कुमार, सर्किल इंस्पेक्टर सुरेंद्र कुमार, थाना के सभी अनुसंधानकर्ता, सहायक पुलिस पदाधिकारी तथा सुरक्षा बल के जवान मौजूद रहे.

विज्ञापन
Shruti Kumari

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन